बिग बॉस 8- पार्टी तो बनती है बॉस!
बिग बॉस के घर में हर रोज कुछ नया कुछ मनोरंजक होता है। कभी प्रतिभागी दुखी होते हैं तो कभी पार्टी करते हैं। बिग बॉस 8 के 79वें दिन बिग बॉस 8 के प्रतिभागी घर में पार्टी का आयोजन करते दिखें। पार्टी में मेहमानों के लिस्ट घरवालों को बनाने को दी गयी। दो ग्रुपों में घरवालों को बाटा गया और दोनों ग्रुपों के सदस्यों ने अपने करीबी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को घर में होने वाली पार्टी में आमंत्रित किया।
पुनीत और प्रीतम दोनों को अलग अलग ग्रुपों का कैप्टन बनाया गया और प्रीतम ने प्रनीत, उपेन को तो पुनीत ने गौतम, डाएंड्रा और अली को अपनी टीम में सेलेक्ट किया। दोनों ग्रुपों के सदस्य ने मिलकर गेस्ट लिस्ट बनाई व अपनी पार्टी को दूसरी टीम से बेहतर बनाने के लिए कई सेलिब्रिटीज को इनवाइट किया। करिश्मा बतौर कैप्टन इन दोनों ग्रुपों द्वारा बनाई गयी मेहमानों की लिस्ट में से अपने अनुसार नाम सेलेक्ट किये जिसके दौरान कई बार सदस्यों से करिश्मा की झड़प भी हुई।
इन मेहमानों की लिस्ट में अक्षय कुमार, राहुल महाजन, रजा मुराद जैसे कई सेलिब्रिटीज का नाम शामिल हुआ। अब बुधवार को प्रीतम घर के अंदर पार्टी का आयोजन करेंगे वहीं पुनीत गार्डन एरिया में। दोनों टीमों में से जिस भी टीम की पार्टी का आयोजन और गेस्ट लिस्ट बेहतर होगी वही इस टास्क को जीतेगा। अब इस पार्टी के आयोजन के दौरान कौन कौन से सदस्यों के बीच मतभेद होते हैं और कौन से सदस्यों के बीच की दूरियां कम होती हैं ये देखने के लिए तो बिग बॉस 8 का अगला एपिसोड जरुर देखें।
फिल्हाल इस पार्टी के दौरान एक बात तो सामने आने वाली है घर के सदस्य जितना खुद को लेकर बातें करते हैं उनकी हकीकत जरुर सामने आ जाएगी। चूंकि वो उन लोगों को इनवाइट करेंगे जिनके वो करीबी हैं तो ऐसे में ये तो पता चल जाएगा कि किस प्रतिभागी के बॉलीवुड में कनेक्शन कितने गहरे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












