Bigg Boss 8: अब प्रणीत भट्ट फिल्मों में आजमाएंगे किस्मत
टेलीविजन एक्टर प्रणीत भट्ट कहते हैं कि वह 'बिग बॉस 8' से एक समझदार आदमी बनकर लौटे हैं। 'बिग बॉस' से रविवार को बेदखल हुए प्रणीत वहां 13 सप्ताह तक टिके। उन्होंने कहा, "मैं अब टेलीविजन और फिल्मों में काम करने पर ध्यान दूंगा।"

बिग बॉस से बाहर आने के बाद प्रणीत ने कहा कि, 'मुझे लगता है, जैसे मैंने अपनी जिंदगी और करियर का एक नया चरण शुरू किया है। 'बिग बॉस' के घर में तूफानों का सामना करने के बाद अब बाहर की दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं लगता। मैं अब भी 'बिग बॉस' के बाहर असल जिंदगी से तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहा हूं।'
प्रणीत टेलीविजन धारावाहिक 'महाभारत' में शकुनी का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि 'बिग बॉस' के घर में उनके, पुनीत, प्रीतम और गौतम के बीच अन्य प्रतिभागियों की तुलना में एक अच्छा रिश्ता रहा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह बाकी घरवालों के साथ नहीं घुले-मिले। साथ ही प्रणीत ने पुनीत की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, 'मैं इस बात पर कायम हूं कि पुनीत अच्छे किंतु गलती से गलत समझ लिए गए व्यक्ति हैं। वह समय-समय पर अति-भावुक हो जाते हैं।'
बहरहास, अब प्रणीत फिर से टेलीविजन और फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने को पूरी तरह से तैयार हैं। लिहाजा, इस नई शुरूआत के लिए हम भी उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











