तो गौतम ने छोड़ा डाएंड्रा का साथ..अब नो मोर किस
बिग बॉस का घर इसमें रहने वाले प्रतिभागियों को काफी कुछ सिखाता है। सिर्फ रहने वालों को ही नहीं बल्कि दर्शकों को भी इस शो को देख देखकर रिश्तों के मायने समझ आते हैं। किस तरह से अकेलापन दो लोगों को करीब ले आता है और फिर कितनी आसानी से दूसरो की सोच उन्हीं दो लोगों को फिर से दूर कर देती है। कुछ ऐसा ही हो रहा है डाएंड्रा और गौतम के साथ जो कि कुछ दिनों पहले तक बिना सोचे एक दूसरे को किस तक कर दिया करते थे और बात तक करने में संकोच करते हैं।
लेकिन इन दूरियों को पीछे गौतम या डाएंड्रा का नहीं बल्कि घरवालों व घर के बाहर के उनके दोस्तों का हाथ है। हुआ कुछ यूं कि घर में हाल ही में हुई पार्टी के दौरान एक तरफ डाएंड्रा को दोस्तों ने उन्हें कहा कि वो और गौतम बहुत ही क्यूट दिख रहे हैं। गौतम बेहद अच्छे इंसान हैं और डाएंड्रा को उन्हें समझना चाहिए। वहीं गौतम की दोस्त संभावना सेठ ने उन्हें कहा कि वो और डाएंड्रा टीवी पर कपल की तरह नज़र आ ऱहे हैं।
संभावना सेठ की बात से गौतम बेहद गंभीर हो गये। उन्होंने पार्टी के दूसरे ही दिन डाएंड्रा से कहा कि उन दोनों को थोड़ा दूर रहना चाहिए। ये किसिंग हगिंग वगैरह कम करनी चाहिए। तब से लेकर अब तक गौतम व डाएंड्रा एक दूसरे से दूर होते जा रहे हैं। सिर्फ दूर ही नहीं बल्कि डाएंड्रा गौतम के इस व्यवहार से इतना हर्ट हैं कि वो गौतम के खिलाफ भी बोल रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












