तो करिश्मा नहीं थीं अपने पहले ब्वॉयफ्रैंड से खुश!
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की दोस्ती ने बिग बॉस 8 के घर में आकर एक बहुत ही खूबसूरत मोड़ लिया और दोनों ने इस शो को आखिरी हफ्ते के शुरु होते होते एक दूसरे से प्यार का इजहार तक कर दिया। दोनों की दोस्ती के इस तरह से अचानक प्यार में बदलने को लेकर घर वालों के बीच भी काफी चर्चा हुई। लोगों ने करिश्मा व उपेन के मौजूदा ब्वॉयफ्रैंड और गर्लफ्रैंड को लेकर काफी कुछ बोला, लेकिन अंत में करिश्मा व उपेन ने सभी का मुंह बंद कर दिया।
उपेन एक तरफ अपने प्यार का इजहार करके और करिश्मा के हाथों में अपने प्यार की निशानी के तौर पर अंगूठी पहनाकर घर से बाहर निकल गये तो वहीं करिश्मा रात के समय अपनी नयी दोस्त संभावना सेठ के सामने अपने मौजूदा ब्वॉयफ्रैंड के बारे में बात करती दिखीं। करिश्मा ने बताया कि वो अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ खुश नहीं थीं। इसीलिये वो उपेन के करीब आ सकीं।
करिश्मा ने कहा- अगर मैं खुश होती तो कभी ये सब नहीं होता। लेकिन यही करिश्मा घर में आने के बाद शुरु से ही बार बार ये कहती आई हैं कि उनका ब्वॉयफ्रैंड है और यहां तक कि राहुल महाजन के सामने तो उन्होंने कई बार ये बात कही। लेकिन अचानक से ही उपेन के प्यार के इजहार के बाद से ही करिश्मा ये बात कहती दिखीं कि उनका और उनके ब्वॉयफ्रैंड के बीच कुछ ठीक नहीं है और वो उसके साथ खुश नहीं हैं।
कुल मिलाकर बस दर्शकों को इंतजार है करिश्मा के घर से बाहर आने का ताकि उन्हें ये पता चल सके कि वाकई उपेन व करिश्मा अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं या फिर ये सब सिर्फ घर के अंदर का एक सुरुर है।


Click it and Unblock the Notifications
