बिग बॉस 8- करिश्मा को अंगूठी पहना उपेन हुए आउट!
बिग बॉस का घर हमेशा से ही कुछ नये रिश्तों की शुरुआत का साक्षी रहा है, बिग बॉस 8 के घर में भी कुछ ऐसा ही खूबसूरत रिश्ता अपनी शुरुआत कर चुका है और वो रिश्ता है करिश्मा व उपेन का। करिश्मा तन्ना व उपेन पहले ही दिन से घर में एक दूसरे के करीबी दोस्त बनकर रहे। ये दोस्ती धीरे धीरे और करीबी होती गयी और आखिरकार वो पल आया जब उपेन व करिश्मा अपने बाहर के रिश्तों को दरकिनार कर एक दूसरे से प्यार का इजहार कर बैठे।
यूं तो उपेन घर से बाहर हो चुके हैं लेकिन जाते जाते वो करिश्मा की उंगली में अपने प्यार की अंगूठी पहना कर गये हैं। करिश्मा को उपेन के जाने का गम जरुर है लेकिन इस बात की खुशी भी है कि सिर्फ एक हफ्ता और उसके बाद वो उपेन से बाहर जाकर मिल सकेंगी। बिग बॉस ने भी करिश्मा व उपेन के इस रिश्तो को एक खूबसूरत याद देते हुए उपेन के घर से जाने से पहले करिश्मा व उपेन के लिए एक सरप्राइज पानी पुरी डेट प्लान की।
तो आइये आप भी देखिये बिग बॉस के घर में करिश्मा व उपेन की प्यार भरी इस पानी पुरी डेट का नजारा।


Click it and Unblock the Notifications