Bigg Boss 8- करिश्मा को घर से निकालने में जुटे घरवाले

जैसा कि हर बार हम यही कहते हैं कि बिग बॉस का घर लोगों को काफी कुछ सिखा देता है। सबसे अहम बात जो ये घर सिखाता है वो है रिश्तों के मायने। घर में हर रोज रिश्ते बनते हैं तो रिश्ते बिगड़ते भी हैं। आज जो यहां सबसे करीबी दोस्त है वही कल घर से बाहर निकालने के लिए आपको नॉमिनेट भी कर सकता है। लेकिन कभी कभी इसी घर में कुछ ऐसे रिश्ते भी बन जाते हैं जो हर कदम पर खुद को साबित भी करते हैं।

करिश्मा तन्ना जो कि बिग बॉस 8 की एक काफी चर्चित प्रतिभागी रही हैं आजकल घरवालों के बर्ताव से बेहद नाखुश व दुखी हैं। बात कुछ यूं है कि पिछले कुछ समय से सलमान खान करिश्मा की कुछ ज्यादा ही टांग खींच रहे हैं। करिश्मा की जर्नल नॉलेज से लेकर उनके फैसलों को लेकर सलमान काफी मजाक उड़ाते दिखे। घरवालों को भी ये यकीन हो गया है कि करिश्मा घर की वो सदस्य हैं जो कि घर से बाहर जानी चाहिए।

सोमवार को हुए नॉमिनेशन के दौरान घरवालों ने करिश्मा का नाम लिया और वो घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हो गयीं। घरवालों का व्यवहार भी करिश्मा के प्रति काफी बदल सा गया है जिसके चलते करिश्मा बेहद दुखी हो गयी हैं। यहां तक कि करिश्मा तो ये भी कहने लगीं हैं कि उन्हें घर से बाहर कर दिया जाए, वो ये सब नहीं सह सकतीं। लेकिन एक बात कहनी पड़ेगी की उपेन ने करिश्मा का हाथ कहीं नहीं छोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X