बिग बॉस 8- सुशांत को धोखा देकर रो रही हैं करिश्मा
बिग बॉस के हर सीजन में रिश्तों को बनते और उन्हें टूटते देखा गया है। अक्सर कई रिश्ते इतने मजबूत हो जाते हैं कि फिर पूरा सीजन बल्कि उसके बाद भी काफी समय तक ये रिश्ते चलते रहते हैं। ऐसे ही रिश्तों के बीच जब कुछ अनबन होती है तो अक्सर प्रतिभागियों को टूटते हुए उन्हें रोते हुए देखा जाता है। ऐसा ही कुछ करिश्मा तन्ना के साथ हो रहा है जो कि अपने दोस्तों द्वारा दिये जा तानों से काफी दुखी हो गयी हैं।
जैसा कि सभी को पता है कि बिग बॉस 8 का घर दो ग्रुपों में बंट चुका है। जिसमें से एक ग्रुप में तो गौतम, प्रीतम, प्रनीत और पुनीत हैं वहीं दूसरे ग्रुप में करिश्मा तन्ना, सुशांत, डाएंड्रा, सोनाली, उपेन आदि हैं। हाल ही में इन दोनों ग्रुपों के एक एक सदस्य यानी गौतम और करिश्मा को बिग बॉस ने कंफेशन रुम में बुलाया और उन्हें एक टास्क दिया जिसके दौरान बिग बॉस द्वारा दिये जा गये कुछ ऑप्शन्स पर दोनों को अपनी सहमति या असहमति जतानी थी।
इस टास्क को घर के बाकी सदस्यों को भी टीवी पर दिखाया गया। टास्क के दौरान करिश्मा ने कुछ ऐसी बातों पर असहमति जताई जिसे देखकर उसके दोस्त हैरान रह गये। और करिश्मा के वापस आने पर सभी का बर्ताव उनके साथ बदल गया। इस बात से करिश्मा बेहद दुखी हो गयीं और कंफेशन रुम में आसुओं की नदियां बहाती दिखीं।


Click it and Unblock the Notifications