बिग बॉस 8- कपिल ने की बिग बॉस संग मस्ती
कपिल शर्मा जहां मौजूद हों वहां हंसी के ठहाके ना सुनाई दें ये तो संभव ही नहीं। कपिल शर्मा का शो इसी बात के लिए तो मशहूर है क्योंकि इस शो में आने वाले व शो देखने वाले दोनों लोग अपनी जिदंगी की मुश्किलों को किनारे कर बस मुस्कुराते नज़र आते हैं। हाल ही में कपिल शर्मा बिग बॉस शो में नज़र आए जहां पर उन्होंने प्रतिभागियों संग मस्ती तो की ही साथ ही उन्होंने बिग बॉस को भी नहीं छोड़ा।
कपिल ने बिग बॉस संग मस्ती करते हुए कहा कि क्या बिग बॉस की शादी हो गयी है जिसपर बिग बॉस ने जवाब देते हुए कहा कि अभी वो वक्त नहीं है कि वो अपनी शादी की बातें डिसकर करें। कपिल ने बिग बॉस से ये भी कहा कि उन्होंने अपने घर तो बुलाया लेकिन वो खुद कपिल व उनकी टी्म का स्वागत करने नहीं पहुंचे। जिसपर बिग बॉस ने कहा कि वो खुद भले कपिल से नहीं मिल सकते लेकिन उनके घर के प्रतिभागी जरुर कपिल से मिलेंगे।
बिग बॉस के प्रतिभागियों संग मिलकर कपिल ने काफी मस्ती की और साथ ही बिग बॉस की टांग खीचते हुए उन्होंने घरवालों को एक टास्क दिया गया जिसमें सभी को मिलकर बिग बॉस की तस्वीर बनानी थी। जिसमें डिंपी की तस्वीर देखकर कपिल ने कहा कि उनकी तस्वीर बेहद खूबसूरत है और कहीं ना कहीं वो शायद बिग बॉस को पसंद करती हैं।
बिग बॉस ने जब इस टास्क की विजेता डिंपी को बताया तो कपिल ने फिर से बिग बॉस की टांग खीचते हुए पूछा बिग बॉस कहीं आप डिंपी को पसंद तो नहीं करते हैं। जिसपर बिग बॉस ने कोई जवाब नहीं दिया। कुल मिलाकर सलमान की जगह कपिल ने बिग बॉस 8 को काफी खूबसूरती से होस्ट किया और दर्शकों व प्रतिभागियों को ढ़ेर सारा मजा कराया।


Click it and Unblock the Notifications
