BAD News: बिग बॉस फिनाले में सलमान खान फैंस होंगे निराश

बिग बॉस और सलमान खान फैंस को शो के फिनाले में निराशा हो सकती है। बिग बॉस के साथ भले ही कितने भी नाम जुड़ जाएं, लेकिन सच तो यह है कि सलमान खान शो की जान हैं। कलर्स ने कई बार सलमान को शो से अलग करने का रिस्क लिया, लेकिन हर बार चैनल को निराशा ही साथ लगी। नो सलमान, नो टीआरपी।

salman khan

बिग बॉस 8 फिनाले में भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है। आपको बता दें, शो के फिनाले में होस्ट सलमान खान की मौजूदगी नहीं रहेगी। शो के सबसे ज्यादा बार होस्ट रह चुके सलमान खान 31 जनवरी को बिग बॉस 8 फिनाले में गायब रहेंगे। जो कि काफी निराशाजनक है।

सलमान खान ने शो को पांच साल होस्ट किया है। वहीं, बिग बॉस 8 उन्हें किसी कारणवश बीच में छोड़ना पड़ा, क्योंकि शो को एक महीना और बढ़ा दिया गया, जो कि सलमान नहीं चाहते थे। खबरों के अनुसार, सलमान ने अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग के लिए शो को बॉय बॉय कर दिया। और उनकी जगह शो में आ गई फराह खान।

पढ़ें- फिल्म नहीं, सलमान ने बिग बॉस इस वजह से छोड़ी

बॉलीवुड पोर्टल बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, सलमान अभी भी बजरंगी भाईजान की शूटिंग में बहुत व्यस्त हैं। लिहाजा, इसी व्यस्तता में फंसे होने की वजह से बिग बॉस फिनाले में सलमान खान की उपस्थिति नहीं दिखेगी।

हालांकि, शो की नई होस्ट फराह खान बिग बॉस को मनोरंजक बनाए रखने का पूरा प्रयास कर रही हैं। लेकिन सलमान की कमी को शायद कोई पूरी नहीं सकता। वहीं, शो में होस्ट के तौर पर मिस किए जाने के बाद भी फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि फिनाले के मौके पर सलमान जरूर आएंगे, लेकिन अब लगता है सलमाल खान फैंस को इस बार निराश होना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X