'बिग बॉस 8' के प्रीमियर में ही होने लगी सेक्स और बिकनी की बातें!
टीवी रियलिटी शो में बिग बॉस की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं हैं। इस शो की सक्सेस का ही नतीजा है कि आज इस शो का आठवां सीजन टेलिकास्ट हो रहा है लेकिन हमेशा से इस शो पर अश्लीलता और फूहड़ता का आरोप लगता रहा है।
कई बार तो ऐसा हुआ कि कुछ लोगों ने इस शो के खिलाफ कोर्ट में भी शिकायत की औऱ कहा कि नौ बजे के प्राईम टाईम और फैमिली चैनल पर इस तरह का कटेंट प्रोवाइड नहीं करना चाहिए लेकिन हर बार बवाल मचने के बाद भी बिग बॉस की लोकप्रियता और टीआरपी में कोई फर्क नहीं पड़ा।
हालांकि पिछले सीजन की लाचिंग के वक्त शो के होस्ट सलमान खान ने कहा था कि इस बार हम शो में पूरी कोशिश करेंगे कि कोई अश्लील संवाद और अभद्रता ना हो और काफी हद तक पिछला सीजन सुधरा हुआ था।
उपेन्द्र पटेल को बिकनी गर्लस काफी पसंद हैं!
लेकिन इस बार ऐसा कोई बयान सलमान खान ने नहीं दिया और शो के प्रीमियर पर जो देखा गया उससे तो लगता है कि इस बार शो में आपको काफी कुछ बोल्ड दिखने वाला है। क्योंकि खुलेआम शो के प्रतियोगियों ने अपनी तबियत और मिजाज के बारे में बता दिया है।
देखें: बिना पूल और किचन के कैसा है बिग बॉस 8 हाउस
रविवार रात नौ बजे प्रसारित बिग बॉस प्रीमियर नाईट में शो के प्रतियोगियों में से एक उपेन पटेल का जब बैग खोला गया तो उसमें उनके कपड़े के साथ महिलाओं के अंत:वस्त्र पाये गये, जिसे शो के होस्ट सलमान खान ने सबके सामने खोलकर दिखाया भी। जब उपेन से पूछा गया कि आपने इसे अपने बैग में क्यों रखा है तो उनका जवाब था कि सुना है कि इस बार बिग बॉस 8 में पूल नहीं है तो क्या किसी को इस तरह के कास्टूयम की जरूरत तो पड़ ही सकती है।
सेक्स और पिज्जा के शौकिन हैं आर्य बब्बर
यह तो उपेन पटेल, तो वहीं शो के दूसरे प्रतियोगी औऱ हीरो आर्य बब्बर के बारे में जब बताया जा रहा था तो उनसे एक सवाल पूछा गया कि आर्य आप बीग बॉस में क्या मिस करने वाले हैं तो उनका जवाब था सेक्स और पिज्जा। पिज्जा तो शायद मुझे ना मिले लेकिन शायद.... ऐसा कहकर वो चुप होकर हंसने लगे।
आर्य ने यह भी कहा कि वो सिंगल हैं और मेरी मां को पूरी उम्मीद है कि शो के आने के बाद मैं सिंगल नहीं रहूंगा। आर्य के तेवरों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो किस मिजाज के व्यक्ति हैं।
उठ गया पर्दा: मिलिए बिग बॉस 8 के नये प्रतिभागियों से..
जब ऐसे लोगों को शो में हिस्सा लेने का मौका मिला है तो आपको आइडिया हो गया होगा कि इस बार का शो काफी गर्मा-गर्म होने वाला है। देखते हैं कि इस बार के बिग-बॉस क्या होने वाला हैं, फिलहाल जो आगाज है उससे तो काफी हॉट बवाल की उम्मीद ही दिख रही है।


Click it and Unblock the Notifications












