Bigg Boss 8: फिनाले की तैयारी, इस न्यू लुक में नजर आएंगे गौतम
आज रात बिग बॉस 8 का विजेता दुनिया के सामने होगा। हफ्तों की कंट्रोवर्सी और मेहनत के बाद आखिरकार शो अपने आखिरी दिन पर पहुंच गया है। बिग बॉस ग्रैंड फिनाले की जोरों शोरों से तैयारी की जा रही है। वहीं इस स्पेशल दिन की तैयारी में शो के कंटेस्टेंट भी जुट गए हैं। दिन स्पेशल है तो लुक भी स्पेशल होना चाहिए। इस दिन सब बेस्ट दिखना चाहते हैं।

आपको बता दें, शो में अली कुली मिर्जा, डिम्पी महाजन, गौतम गुलाटी, करिश्मा तन्ना और प्रीतम फाइनल में पहुंच चुके हैं। वैसे इन सबमें विजेता बनने की उम्मीद सबसे ज्यादा गौतम या करिश्मा से ही लगाई जा रही है। बहरहाल, शो के इस अंतिम दिन के लिए कंटेस्टेंट डिफरेंट लुक अपना रहे हैं। जैसा की आप देख रहे हैं। गौतम ने हेयरस्टाइल पर काफी मेहनत की है। बाकी कंटेस्टेंट का तो नहीं पता, लेकिन गौतम का यह न्यू अवतार लीक हो गया है।
पढ़ें- 5 कारण, करिश्मा बन सकती हैं बिग बॉस 8 विनर
गौतम ने अपने बालों को काफी छोटा करवा लिया है और यह लुक हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट पाटिंसन से कहीं मिलता- जुलता लगता है। वहीं, 130 दिनों तक घर में रहने के बाद गौतम का वजन भी काफी कम हो गया है। लिहाजा, कुल मिलाकर गौतम काफी इस न्यू लुक में काफी हॉट लग रहे हैं। हम्मम..तो फिनाले में उनका जलवा देखने के लिए तैयार हो जाए, क्योंकि कई युवा दिलों की धड़कन बढ़ने वाली है। क्योंकि, इस शो से ऐसे भी गौतम की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है।
अब ये तो हुई गौतम की बात, वैसे शो में दो लड़कियां भी हैं जो फाइनल में नजर आएंगी, करिश्मा तन्ना और डिंपी महाजन। लिहाजा, ये किस अवतार में नजर आने वाली हैं, यह देखना भी दिलचस्प होगा। करिश्मा ने तो शो में अपने फैशन से काफी वाहवाही पाई है। वहीं, उम्मीद है कि फिनाले के लिए दोनों लड़कियां कुछ स्पेशल तैयारियां कर रही होंगी।


Click it and Unblock the Notifications