Breaking: दिया और बाती का लूजर बन गया बिग बॉस WINNER
बिग बॉस 8 फिनाले भले ही आज रात टीवी पर विनर की घोषणा करने वाला है। लेकिन आपको बता दें, सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार बिग बॉस सीजन 8 के विजेता हैं गौतम गुलाटी। अपने शांत और सौम्य स्वभाव से घर में शुरूआत से ही अपनी जगह पुख्ता करने वाले गौतम को आखिरकार अपनी मेहनत का फल मिल गया। विनर होने पर गौतम को 50 लाख रुपए और कार ईनाम के तौर पर दिया जाएगा।

टीवी सीरियल दिया और बाती से आए गौतम गुलाटी बिग बॉस शो में शुरू से ही काफी लोकप्रिय रहे। इस शो के बाद खासकर उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग काफी लंबी हो गई है। आप चाहें गौतम के एटिट्यूड की बात करें या फिर डांयड्रा के साथ उनके रोमांस की। पुनीत के साथ उनकी दोस्ती हो, या फिर अली के साथ उनका झगड़ा। शो के दौरान गौतम ने हर तरह से लोगों का दिल जीत लिया।
पढ़ें- Bigg Boss 8, फिनाले की तैयारी
आपको बता दें, कलर्स चैनल पर आने वाले रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 8 का ग्रैंड फिनाले आज रात होना है। जिसमें शो के विजेता के नाम का ऐलान किया जाएगा। लेकिन शो के फिनाले से कुछ घंटे पहले ही यह खबर लीक हो गई है कि गौतम ही इस सीजन के विजेता हैं।
इस वक्त घर में विजेता बनने की दौड़ में करिश्मा तन्ना, गौतम गुलाटी, प्रीतम, अली और डिंपी महाजन हैं। लेकिन शुरू से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि जीत का खिताब गौतम के सिर ही सजेगा और हुआ भी ऐसा ही। गौतम को शुरू से दर्शकों का दिल खोल कर साथ मिला। यहां तक की एक एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने भी कहा था कि, गौतम घर के हीरो हैं। बहरहाल, इस जीत के लिए गौतम को हार्दिक बधाई....


Click it and Unblock the Notifications