बिग बॉस 8 आज के एपिसोड की एक झलक
बिग बॉस 8 का घर हर रोज टास्क के दौरान किसी ना किसी झगड़े में उलझ ही जाता है। खासतौर पर गौतम तो हर बार ही किसी ना किसी तरह से लोगों के गुस्से के शिकार बनते हैं। कभी उनके बेहद करीबी दोस्त रहे उपेन अब गौतम से काफी दूर हो चुके हैं। यहां तक कि प्रनीत जो क गौतम के अच्छे दोस्त हैं उनके साथ भी गौतम की अक्सर बहस होते दिखाई गयी।
यूं लग रहा है कि धीरे धीरे गौतम फिर से सबसे अलग पड़ने की कगार पर हैं। गौतम के सभी दोस्त अब उनके अलग होने लगे हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले तक सोनाली के साथ गौतम के प्यार की पींगे भी बढ़ती नज़र आई थीं और लगा था कि बिग बॉस 8 के ये पहले कपल होंगे। लेकिन अब तो सोनाली भी उपेन की ही साइड हो गयी हैं।
आज के एपिसोड में उपेन, गौतम को सजा देते हुए दिखाए देंगे ओर साथ ही गौतम की प्रनीत के साथ नोंकझोंक भी नज़र आएगी।


Click it and Unblock the Notifications