जूते पॉलिश करते करते गौतम फिर हुए सेफ
बिग बॉस 8 के प्रतिभागी गौतम गुलाटी पहले हफ्ते से ही नॉमिनेट होते आ रहे हैं और हर बार सबसे ज्यादा वोट पाकर वो सेफ भी हो जाते हैं। घरवाले हर बार पूरी कोशिश करते हैं कि गौतम घर से आउट हो जाएं लेकिन दर्शक गौतम को इन करते जा रहे हैं। सबसे दिमाग में सवाल ये उठता है कि आखिर गौतम ऐसा कर क्या रहे हैं कि दर्शक उन्हें इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
असल में जब हम बतौर दर्शक टीवी पर गौतम को देखते हैं तो हमें यही लगता है कि गौतम को हर बार बिग बॉस के बाकी प्रतिभागी टारगेट कर रहे हैं। हर बार उन्हें ही सजा का हकदार बनाया जाता है। लोग उन्हें ही नॉमिनेट करते हैं, ये देखकर किसी को भी लगेगा कि गौतम आखिर क्यों सबको इतना बुरा लगता है कि हर कोई उसे ही गलत ठहराता है। जबकि घर में और भी लोग हैं जो कि सजा के हकदार होते हैं।
13 नवंबर के एपिसोड में एक बार फिर से गौतम के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जब डाएंड्रा ने बिग बॉस द्वारा पूछे जाने पर गौतम को ही सजा का हकदार कहा।


Click it and Unblock the Notifications