Bigg Boss- गौतम सिटी में बवाल..गौतम के रिश्ते सुधरे
बिग बॉस 8 के गौतम सिटी में 19 नवंबर की रात काफी बवाल हुआ। एक तरफ तो बिग बॉस ने गौतम की आज्ञा का पालन करने का आदेश सभी घरवालों को दिया वहीं दूसरी तरफ प्रनीत को बुलाकर गौतम के खिलाफ विद्रोह करने का आदेश भी दिया। घरवालों ने गौतम के सारे पोस्ट खराब कर दिये और उसके पुतले को तोड़ दिया। फिर गौतम के कमरे को भी खराब कर दिया।
इस तरह खत्म हुआ तानाशाही का ये सिलसिला और एक बार फिर से घर में शांति का माहौल छाया। हालांकि इस टास्क के बाद एक चीज साफ तौर पर देखने को मिली की गौतम के प्रति घऱवालों का बर्ताव काफी बदल गया। एक तरफ डाएंड्रा को गौतम के प्रति नर्म रुख इख्तियार करते देखा गया तो वहीं करिश्मा भी गौतम को मारती हुई और मस्ती करती दिखीं।
प्रनीत औऱ गौतम की दोस्ती में भी एक पॉजिटिवनेस नज़र आई। तो देखते हैं क्या क्या बदल गया गौतम सिटी के आने के बाद।


Click it and Unblock the Notifications










