बिग बॉस 8- गौतम बने हीरो, करिश्मा विलेन
बिग बॉस 8 के पहले टास्क के दौरान हुए एक झगड़े के बाद से ही गौतम को इस घर का विलेन घोषित कर दिया गया था। उसके बाद से कई बार गौतम के साध घरवालों की झड़प हुई और उन्हें हर बार घर के प्रतिभागी खासतौर पर लड़कियां साइड कर देतीं। घर में एक ग्रुप भी बन गया जिसमें एक ग्रुप में गौतम और उनके दोस्त थे और दूसरे ग्रुप में वो सभी लोग जो गौतम से नफरत करते हैं।
हर एक नॉमिनेशन के दौरान घर के अधिकतर सदस्य गौतम को ही सॉफ्ट टारगेट मानकर उन्हें नोॉमिनेट करते आए और हर बार दर्शकों ने ज्यादा से ज्यादा वोट्स देकर गौतम को बचाया। लेकिन 3 नवंबर को बिग बॉस ने एक ऐसा टास्क दिया जिसके बाद घर के कुछ प्रतिभागियों के मन से गौतम के प्रति नफरत दूर हो गयी।
इस टास्क में गौतम व करिश्मा को भाग लेना था और जहां सारी बातें गौतम के पक्ष में गयीं तो वहीं करिश्मा एक विलेन के रुप में नज़र आईं।


Click it and Unblock the Notifications