गौतम बने बिग बॉस 8 के शासक...प्रनीत ने लगाई आग
अभी तक गौतम को घर के प्रतिभागियों ने काफी परेशान किया। हालांकि गौतम का व्यवहार और उनके कार्य ही ऐसे थे कि घरवाले गौतम से नाराज हो गये लेकिन गौतम ने कई बार अपने गलती की माफी भी मांगी। लेकिन घर वालों ने तो जैसे डिसाइड कर लिया कि गौतम को वो किनारे ही रखेंगे। यहां तक कि गौतम जब बिग बॉस के घर के कैप्टन बने तब भी घरवालों ने उन्हें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
शायद यही वजह है कि बिग बॉस ने इस हफ्ते घरवालों को कार्य दिया गौतम सिटी का। जिसमें गौतम को शासक बनाया गया और उनके शासन में घरवालों को उनकी हर आज्ञा का पालन करने को कहा गया। गौतम को इस दौरान कई काम दिये गये जिन्हें गौतम ने मस्ती भरे अंदाज में पूरा किया लेकिन घरवाले इसपर भी उन्हें गलत समझते रहे।
हालांकि डाएंड्रा का व्यवहार गौतम को लेकर थोड़ा बदला हुआ सा दिखा लेकिन वहीं गौतम के दोस्त रह चुके प्रनीत गौतम के खिलाफ बोलते नज़र आए। तो आइये देखते हैं गौतम के शासन के पहले दिन क्या क्या हुआ।


Click it and Unblock the Notifications