बिग बॉस के घर की माया- अकेले हैं तो क्या गम है!
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि अकेले आए थे अकेले जाएंगे, रिश्ते नाते सबकुछ यहीं रह जाएगा। बिग बॉस के घर का भी कुछ यही हाल है जहां पर लोग आते हैं, रिश्ते बनाते हैं और अंत में रह जाते हैं अकेले। बिग बॉस 8 की शुरुआत में कई रिश्ते बने, कहीं भाई-बहन, कहीं बेटी का रिश्ता तो कहीं प्यार का। लेकिन शो जैसे जैसे अपने अंत की ओर बढ़ा वैसे वैसे लोगों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और अंत में आज ये हाल है कि कोई दोस्त, रिश्ता नहीं हर कोई अकेला रह गया है इस खेल में।
वैसे ये कहना गलत ना होगा कि बिग बॉस एक ऐसा शो है जो कि रिश्तों को लेकर हमें कई छोटी छोटी बातें समझा देता है। साथ ही कई ऐसी बातें जिन्हें हम अक्सर इग्नोर मार दिया करते है उनकी तरफ हमारा ध्यान ले जाता है। बिग बॉस 8 की शुरुआत कई रिश्तों के जन्म से हुई। लेकिन आज जब 5 फाइनलिस्ट शो में रह गये हैं ऐसे में हर कोई घर में अकेला ही है। कोई दोस्त नहीं और ना ही कोई भाई बहन।
तो मिलिये हमारे बिगबॉस 8 के इन पांच फाइनल प्रतिभागियों से जो इस वक्त घर में बिल्कुल अकेले हैं इनमें से हर किसी का करीबी दोस्त बाहर जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications