..................... Bigg Boss 8: Farah Khan gets tips from Salman Khan - Hindi Filmibeat

Bigg Boss 8: फराह ने लिए सलमान खान से important टिप्स

कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान अब 'बिग बॉस हल्ला बोल' होस्ट कर रही हैं। लिहाजा, शो होस्ट करने से पहले फराह ने सलमान खान से काफी टिप्स लिए हैं। क्योंकि बिग बॉस को अगर किसी ने सबसे ज्यादा होस्ट किया है या यूं कह लें कि बिग बॉस को सफल बनाया है, तो वह हैं सलमान खान। बहरहाल, रविवार से फराह बिग बॉस होस्ट करेंगी। इसे लेकर वह काफी उत्साहित भी हैं।

farah khan

फराह ने शुक्रवार रात लोनावाला में शो को फिल्माया है। और इसकी जानकारी उन्होंने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर पर साझा की है। शुक्रवार रात फराह ने ट्वीट किया कि, 'आधी रात में मैं लोनावला में हूं..बिग बॉस की टीम से मैं कल के लिए जानकारी ले रही हूं..और सलमान खान से भी मैं टिप्स ले रही हूं कि मुझे क्या करना है..'

आपको बता दें, बिग बॉस के मौजूदा संस्करण का फाइनल शनिवार को है। इसमें बाकी बचे कंटेस्टेंट्स में से पांच को चुना जाएगा। इसी के साथ शो की एक नई कड़ी 'बिग बॉस हल्ला बोल' जारी की जाएगी। इसमें पांच दावेदार होंगे जो फाइनल में चुने गए पांच प्रतिभागियों को चुनौती देंगे।

शो की इस कड़ी को फराह खान होस्ट करेंगी, क्योंकि पिछले पांच सालों से शो की मेजबानी कर रहे सलमान खान समय की कमी के कारण अब इस शो को छोड़ रहे हैं। सलमान फिलहाल फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X