बिग बॉस 8- पुनीत या सुशांत कौन होगा घर से बाहर
यूं तो हर रविवार बिग बॉस के घरवालों के लिए काफी दुख भरा रहता है लेकिन इस रविवार होने वाला नॉमिनेशन घरवालों के लिए कुछ ज्यादा ही मुश्किल भरा होने वाला है। क्योंकि आज घर से बाहर होने वाले प्रतिभागियों में शामिल हैं सुशांत और पुनीत इस्सार। दोनों ही घर के काफी मजबूत व लोगों द्वारा पसंद किये जाने वाले प्रतिभागी हैं। सुशांत घरवालों के चहेते हैं तो वहीं पुनीत अपने ग्रुप के लीडर।
देखा जाए तो आज के वोट आउट के दौरान सुशांत के जाने के सबसे ज्यादा चांसेस हैं और घर के प्रतिभागियों को भी कहीं ना कहीं यही अंदेशा है कि सुशांत ही आज घर से बाहर जाएंगे। पहली वजह तो ये है कि सुशांत घर में कुछ खास नहीं कर रहे हैं और ना ही वो अपने फैसले खुद लेने में सक्षम हैं। हालांकि पहले कुछ हफ्तों में सुशांत जरुर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल हुए थे। लेकिन उसके बाद वो काफी फीके पड़ गये।
अब तो सुशांत अक्सर भीड़ में खो से जाते हैं। सलमान खान से लेकर घर में आने वाले कई मेहमानों ने भी सुशांत को बताया कि वो नज़र नहीं आ रहे हैं। लेकिन सुशांत शायद अपनी इमेज को लेकर कुछ ज्यादा सचेत हो गये हैं और बहुत सोच समझकर बोलने व काम करने लगे हैं। तो आइये जानते हैं किन किन वजहों के चलते सुशांत या पुनीत आज घर से हो सकते हैं बाहर।


Click it and Unblock the Notifications











