'एक्सपोज' गर्ल सोनाली बिग बॉस 8 से आउट, शर्मिला स्वभाव बना विलेन
बिग बॉस 8 को शुरू हुए एक हफ्ता हो चुका है औऱ शनिवार की रात को शो का पहला प्रतिभागी शो से बाहर भी हो गया है। बिग बॉस 8 से आउट होने वालीं पहली प्रतिभागी का नाम है द एक्सपोज गर्ल सोनाली राउत ।
'एक्सपोज' गर्ल सोनाली बिग बॉस 8 से आउट, शर्मिला स्वभाव बना विलेन
जिनका सफर इतनी जल्दी शो में खत्म हो जायेगा इस बात की कल्पना किसी ने नहीं की थी। सोनाली का आउट होना काफी चौंकाने वाला रहा क्योंकि शो के किसी भी सद्स्य वने उनका नॉमिनेशन नहीं किया था लेकिन वो सीक्रेट सोसायटी के निशाने पर थीं। कहा जा रहा है कि सोनाली का शर्मिला और रिजर्व नेचर उनके आउट होने का मुख्य कारण हैं।
'द एक्सपोज' गर्ल सोनाली ने खुलेआम किया सलमान से इजहार ए मुहब्बत
गौरतलब है कि बिग बॉस 8 का हिस्सा बनने पर सोनाली ने कहा था कि वह टेलीविजन रियलिटी शो 'बिग बॉस 8' में लोकप्रियता पाने आयी हैं। उनका कहना था कि उनकी पहली फिल्म 'द एक्सपोज' ने उन्हें वैसी पहचान नहीं दिलाई, जैसी की उन्हें उम्मीद थी।
लोगों को प्रभावित नहीं कर पायीं सोनाली
लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि मैं 'बिग बॉस' में मजे करने जा रही हूं। मैंने पूर्व में शो को बहुत ध्यान से देखा था। मैं जानती हूं कि यह भावनात्मक रूप से बोझा डालता है, लेकिन मेरे ख्याल से मैं इसके लिए तैयार हूं।"
लेकिन सोनाली का यह सपना पूरा नहीं हो पाया और उन्हें पहले हफ्ते में ही शो से आउट होना पड़ा। ना तो लोगों को वो समझ आयीं और ना ही वो लोगों से वोट जुटा पायीं।
आईये डालते हैं सोनाली राउत की तस्वीरों पर एक नजर...


Click it and Unblock the Notifications











