बिग बॉस 8- पति राहुल को वेटर बनकर सर्व करेंगी डिंपी!
बिग बॉस 8 के दर्शकों के लिए आज का एपिसोड बहुत ही मनोरंजक होने वाला है। बात ये है कि आज रात बिग बॉस के घर पहली बार पार्टी का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी प्रतिभागी अपने अपने करीबी दोस्तों को इनवाइट किया है। इस पार्टी के दौरान कई खास सेलिब्रिटीज जैसे राहुल महाजन, संभावना सेठ, कश्मीरा शाह, रजा मुराद आदि सेलिब्रिटीज नज़र आएंगे।
प्रीतम व पुनीत की टीम मिलकर अपने अपने मेहमानों के लिए व्यंजन बनाएंगे व साथ ही घर के अंदर व गार्डन एरिया में गुब्बारों व सजावट के सामान से सजावट करेंगे। डिंपी जो कि किसी भी टीम की सदस्य नहीं हैं वो बतौर वेटर सभी मेहमानों की खातिरदारी करेंगी और उन्हें खाना वगैहर सर्व करेंगी। खास बात ये होगी कि अपने पति यानी राहुल महाजन के सामने डिंपी वेटर की तरह पेश आएंगी।
डाएंड्रा अपनी करीबी दोस्तों सुचित्रा पिल्लई, कश्मीरा शाह के साथ मस्ती करती दिखेंगी वहीं गौतम गुलाटी अपनी दोस्त संभावना सेठ के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नज़र आएंगे। दर्शक काफी समय बाद महाभारत के तीन महारथियों यानी दुर्योधन, कर्ण और अर्जुन को एक साथ देखें सकेंगे क्योंकि पुनीत ने अपने महाभारत के इन साथी
कलाकारों यानी पंकज धीर व फिरोज खान को भी इस पार्टी में आमंत्रित किया है।सुनील दर्शन, रमेश तौरानी व साजिद वाजिद भी इस पार्टी में शामिल होंगे। सोनाली अपने मेहमानों के लिए सात समंदर पार पर डांस परफॉर्म करेंगी वहीं गौतम व डाएंड्रा मिलकर चुम्मा चु्म्मा दे दे पर डांस करके अपने मेहमानों का मनोरंजन करेंगे।
तो बस कुछ समय बाद देखिये बिग बॉस के घर में होने वाली इस पार्टी के दौरान किस किस प्रतिभागी का क्या रंग सामने आता है। साथ ही इस पार्टी के दौरान प्रतभागियों के मेहमानों की लिस्ट से ये भी पता चल जाएगा कि कौन सा प्रतिभागी कितने पानी में है।


Click it and Unblock the Notifications












