बिग बॉस 8 में डिंपी और रेनी लगाएंगी तड़का

बिग बॉस में हमेशा ही कुछ नया होते रहने से ही दर्शकों का शो को लेकर उत्साह बना रहता है। खासतौर पर वाइल्ड कार्ड एंट्री से तो दर्शकों का ये उत्साह और भी बढ़ जाता है। आज यानी 7 नवंबर के एपिसोड में बिग बॉस 8 में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी। इनमें से एक हैं डिंपी महाजन जो कि रियैलिटी शो राहुल का स्वंयवर की विजेता बनकर राहुल महाजन की जीवन संगिनी बनी थी।

Bigg Boss 8 Dimpy Mahajan and Rene wild card entry

वहीं दूसरी हैं रेनी जो कि रोडीज 8 की प्रतिभागी थीं। दोनों प्रतिभागी बिग बॉस के घर में एंटर कर चुकी हैं और शुक्रवार यानी आज के एपिसोड में इन दोनों प्रतिभागियों की एंट्री दिखाई जाएगी। खबरें आ रही थीं कि पॉर्न स्टार शांति डायनामाइट बिग बॉस में एंट्री करने वाली हैं। लेकिन अभी तक इस खबर को लेकर किसी तरह का कंफरमेशन नहीं मिला। फिल्हाल तो डिंपी और रेने के आने से बिग बॉस के घर का माहौल काफी हद तक बदलने की आशंका है।

पिछले कुछ समय से बिग बॉस 8 का घर काफी बोरिंग सा और एक ही ढर्रे पर चलने लगा था। घर में ना ही कोई प्रेम कहानी जन्म ले रही थी और ना ही कुछ खास मजेदार हो रहा था। जिसकी वजह से शायद दर्शकों का भी शो को लेकर थोड़ा सा मन हटने सा लगा था। लेकिन डिंपी और रेने इन दो वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर दर्शकों को उम्मीद हो रही है कि घर में अब कुछ तो रोचक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X