डिंपी ने डाली पी3जी में दरार..क्या एक हो पाएंगे गौतम, प्रीतम व पुनीत
बिग बॉस 8 की शुरुआत से ही घर दो गुटों में बंटा हुआ दिखाई दे रहा था। दोनों में से सबसे ज्यादा जो गुट लोगों की नजरों में चढ़ा हुआ था वो था पी3जी गुप यानी गौतम, पुनीत, प्रीतम व प्रनीत का ग्रुप। इस ग्रुप में कई बार झगड़े हुए लेकिन ये चारों एक दूसरे के साथ बने रहे। पर दो दिन पहले इस ग्रुप में ऐसी दरार पड़ी कि ये ग्रुप लगभग टूट सा गया।
शनिवार के एपिसोड के दौरान सलमान जब घर के प्रतिभागियों से मिले तो उस दौरान उन्होंने इस बात को लेकर काफी चर्चा की और गौतम के प्रति प्रीतम व प्रनीत के बदले हुए बर्ताव को लेकर उन्हें काफी समझाया भी। सलमान ने कहा कि वो दोस्ती ही क्या जो एक चिंगारी से जलकर राख हो जाए। सलमान ने इस बात के लिए डिंपी को जिम्मेदार भी ठहराया कि उन्होंने भाइयों में आग लगा दी।
क्या एक हो पाएंगे गौतम, प्रीतम व पुनीत?
सलमान खान ने डिंपी से कहा कि उन्होंने जो किया वो ठीक था लेकिन ठीक नहीं भी था। इस एपिसोड के बाद गौतम व प्रीतम को गले मिलते देखा गया लेकिन अभी भी ये कहना मुश्किल है कि गौतम प्रीतम व प्रनीत दोबारा से एक दूसरे के दोस्त बन पाएंगे।
आईये जानते हैं डिंपी ने किस तरह से इस ग्रुप में डाली दरार...


Click it and Unblock the Notifications