बिग बॉस के लिए डाएंड्रा हुईं गंजी!
बिग बॉस के हर सीजन में कुछ ना कुछ ऐसा होता है जो कि दर्शकों को हैरान कर देता है। पिछले सीजन में अपूर्वा अग्निहोत्री ने अपने बाल हटवाए थे जिसकी वजह से घर में काफी झगड़े हुए थे। इस बार डाएंड्रा जो कि खुद फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं उन्होंने अपने बाल हटा दिये। गंजी होकर डाएंड्रा को काफी अच्छा महसूस हो रहा है और उनके साथ ही उनके प्यार यानी गौतम भी डाएंड्रा के इस नये लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

डाएंड्रा पहले ही दिन से घर में अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करती नज़र आई हैं। पहले ये एक्सपेरिमेंट बालों के रंग तक ही सीमित था लेकिन अब ये एक्सपेरिमेंट उनके बालों को हटाने तक पहुंच गया। डाएंड्रा के इन नये नये एक्सपेरिमेंट से घरवाले काफी इंप्रेस भी नज़र आते हैं। वैसे डाएंड्रा का ये नया लुक दर्शकों को कितना भाएगा और आखिर किन वजहों से डाएंड्रा ने ये लुक अपनाया है ये तो आज के एपिसोड में ही पता चलेगा।
लेकिन डाएंड्रा के इस नये लुक से गौतम जरुर तोड़ा सा हैरान नज़र आएंगे। हालांकि बाद में डाएंड्रा का ये लुक उन्हें भी भा गया लेकिन पहले तो उन्हें डाएंड्रा को इस लुक में देखकर बेहद हैरानी व थोड़ी सी नाराजगी भी हुई। तो आप भी डाएंड्रा के इस नये लुक का लुत्फ लीजिये और देखिये कि आज के एपिसोड में और क्या क्या होता है जो कि आपको भाता है।


Click it and Unblock the Notifications