Bigg Boss 8: कंट्रोवर्सी क्वीन डियान्ड्रा की घर में दोबारा एंट्री
टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने सरप्राइज के लिए काफी पॉपुलर है। लिहाजा, इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। बिग बॉस सीजन 8 की कंट्रोवर्सियल कंटेस्टेंट डियांड्रा एक बार फिर घर में एंट्री करती दिखी। घर से एलिमिनेट होने के बाद मॉडल डियान्ड्रा सोरेस की शो दोबारा एंट्री तो जरूर हुई, मगर इस बार वह प्रतिद्वंद्वी बनकर नहीं, बल्कि थोड़े समय की मेहमान बनकर आईं।

जी हां, डियान्ड्रा पहले ही 'बिग बॉस' की प्रतिस्पर्धा से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन इस बार 'बिग बॉस' के घर में उन्हें एक टास्क, 'फ्रीज़ एंड रिलीज़' के लिए बुलाया गया। यहां आकर डियान्ड्रा ने स्टेच्यू बने खिलाड़ियों से बातें कीं और टास्क पूरा किया। आपको बता दें, बिग बॉस का यह इंटिरेस्टिंग एपिसोड मंगलवार को प्रसारित होगा।
गौरतलब है कि, जब डियांड्रा एलिमिनेट हुईं थीं तो उन्होंने 'बिग बॉस' के घर में दोबारा प्रवेश की इच्छा जताई थी। लिहाजा, डियांड्रा की यह ख्वाहिश पूरी कर दी गई है, भले ही थोड़ी देर के लिए। 'बिग बॉस' में आई डियान्ड्रा की सेहत अच्छी न होने की वजह से उनके एलिमिनेट होने की खबरें आई थीं।
अब ख़बर यह भी आ रही है की 'बिग बॉस' से मिली शोहरत के बाद उन्हें दो फिल्में भी मिल चुकी हैं, जिनमें से एक फिल्म पूजा भट्ट बनाने जा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











