Bigg boss 8- गौतम और डाएंड्रा के किस से सब परेशान

कहने को बिग बॉस एक पारिवारिक शो है लेकिन हर साल इस शो में कुछ ना कुछ ऐसा होता है कि शक होने लगता है कि क्या फैमिली शो में ये सब होना जायज है। बिग बॉस सीजन 8 के प्रतिभागी गौतम और डाएंड्रा के बीच बढ़ रही नजदीकियों से प्रतिभागी तो डरे हुए हैं ही साथ ही दर्शक भी थोड़ा हैरान हैं कि आखिर ये चल क्या रहा है। डाएंड्रा तो जैसे हर वक्त इस फिराक में बैठी हैं कि उन्हें गौतम को किस करने का मौका मिले।

प्यार आया तो किस, दोस्ती की तो किस, गुस्सा आया तो भी किस...वाह ये वाकई काफी मजेदार है। हालांकि गौतम और डाएंड्रा के ये किस दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहे हैं लेकिन कहीं ना कहीं प्रतिभागियों को डर भी लग रहा है कि ये सब करते करते कहीं गौतम और डाएंड्रा शो के सबसे मजबूत प्रतिभागी ना बन जाएं।

हाल ही में गौतम के जन्मदिन पर उन्हें तोहफा देने के लिए डाएंड्रा उन्हें बाथरुम में लेकर गयीं और बाथरुम का दरवाजा लॉक कर दिया। उसके बाद क्या हुआ होगा ये तो आप सोच ही सकते हैं। इसके अलावा सोनाक्षी हाल ही में जब बिग बॉस आईं तो उन्होंने गौतम को डांस करने को कहा जिसके दौरान भी डाएंड्रा ने गौतम को सबके सामने किस कर लिया।

Bigg Boss 8 Diandra kissed gautam 3rd time

फिर हाल ही में टास्क के दौरान जब गौतम ने डाएंड्रा से झूठ बोला तो डाएंड्रा बहुत दुखी होकर रोने लगीं। करिश्मा और बाकी घरवालों ने जब डाएंड्रा को समझाया तो डाएंड्रा को इस बात पर गुस्सा आ गया कि घरवाले उनके बारे में क्या क्या बातें कर रहे हैं तो डाएंड्रा ने गुस्से में जाकर गौतम को किस कर दिया।

गौतम डाएंड्रा के इस बर्ताव से बेहद हैरान हो गये। सिर्फ गौतम ही नहीं बल्कि सभी घरवाले काफी हैरान हुए। लेकिन डाएंड्रा ने कहा कि वो सबको दिखा देना चाहती हैं कि वो गौतम के लिए क्या फील करती हैं। सोनाली ने इसपर कहा कि ये एक फैमिली शो है। तो अब आगे आगे देखिये कि इस फैमिली शो में और क्या क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X