बिग बॉस 8- डाएंड्रा और गौतम का बाथरुम रोमांस
बिग बॉस भले ही एक फैमिली शो हो लेकिन इस फैमिलो शो में अक्सर कुछ ऐसे प्रतिभागी आते हैं जो कि आते ही इस फैमिली शो की परिभाषा ही बदल देते हैं। अभी तक के आठों सीजन में कई बार ऐसे कुछ वाक्ये हुए जिन्हें टेलीकास्ट नहीं किया गया। बात यहां तक पहुची कि शो का टाइम तक बदलना पड़ा। लेकिन अभी भी प्रतिभागी ये जानते हुए कि वो 24 घंटे कैमरे से घिरे हुए हैं अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। कुछ ऐसा ही डाएंड्रा और गौतम भी कर रहे हैं।
डाएंड्रा और गौतम का बाथरुम रोमांस घरवालों के लिए एक एंटरटेनमेंट बन गया है। पहली बार जब डाएंड्रा गौतम के जन्मदिन पर गौतम को लेकर बाथरुम में लॉक हो गयीं थी उस समय यूं लगा कि हो सकता है ये बस ऐसे ही शो में बने रहने के लिए दोनों का स्टंट है। लेकिन उसके बाद गुस्से में डाएंड्रा का गौतम को सबके सामने किस कर देना और फिर बार बार बाथरुम में दोनों का बंद होना इस बात का सबूत हैं कि डाएंड्रा और गौतम वाकई एक दूसरे के बेहद करीब आ चुके हैं।
रविवार को सलमान खान के सामने भी जब डाएंड्रा और गौतम के इस रोमांस को लेकर चर्चा चली तो डाएंड्रा ने साफ बोला ये टीआरपी के लिए नहीं है। अगर लोगों को लगता है कि ये कोई गेम है तो गेम के बाद उन्हें सच पता चल जाएगा। यहां तक बोला गया कि लोग जलते हैं तो जलते रहें। इसके अगले ही दिन यानी सोमवार को एक बार फिर से डाएंड्रा और गौतम बाथरुम में बंद नज़र आए। तो अब देखना ये है कि इनका ये रोमांस बिग बॉस के घर मे किस हद तक पहुंचता है।


Click it and Unblock the Notifications












