गेम है या सच्ची है गौतम-डाएंड्रा की लव स्टोरी
बिग बॉस के हर एक सीजन में घर के अँदर कई लव स्टोरीज पकती है लेकिन अक्सर ये प्रेम कहानियां सिर्फ गेम तक ही सीमित रह जाती हैं। हालांकि कुछ प्रेम कहानियां हैं जो कि बिग बॉस के घर से बाहर तक भी पहुंचती हैं फिर भले ही वो बाहर जाकर कुछ ही समय में खत्म हो जाएं। बिग बॉस 8 में भी एक ऐसी प्रेम कहानी है गौतम और डाएंड्रा की।
गौतम और डाएंड्रा की प्रेम कहानी बिग बॉस 8 के पहले दिन से चल रही थी। शुरुआत में सभी को ये लगा कि ये प्रेम कहानी काफी आगे तक जाएगी लेकिन बीच में दोनों के बीच कुछ ऐसी गलतफहमियों ने जन्म लिया कि दोनों एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते थे। हालांकि गौतम हमेशा ही डाएंड्रा को कहता रहा कि वो उसे पसंद करते हैं लेकिन डाएंड्रा को लगा कि गौतम सब झूठ बोल रहे हैं।
लेकिन जबसे गौतम घर के कैप्टन बने तब से उन्होंने डाएंड्रा को इस बात का यकीन दिला दिया कि वो सच में डाएंड्रा को पसंद करते हैं। गौतम ने यहां तक कि डाएंड्रा को गले से भी लगाया और डाएंड्रा ने उन्हें सॉरी भी बोला। देखिये कैसे डाएंड्रा और गौतम फिर से आए करीब।


Click it and Unblock the Notifications