Bigg Boss 8- दीपशिखा होंगी बाहर, रेखा की खूबसूरती में खोये सलमान
बिग बॉस के घर में आज की रात बेहद खूबसूरत होने वाली है जब बॉलीवुड की सबसे हसीन अदाकारा रेखा के कदम बिग बॉस के स्टेज पर पड़ेंगे। रेखा अपनी फिल्म सुपर नानी के प्रमोशन के चलते आजकल कई टीवी शो में जा रही हैं। कॉमेडी नाइट्स के बाद अब सलमान खान के बिग बॉस में भी जाकर रेखा ने अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। रेखा ने स्टेज पर गाना भी गाया और ठुमके भी लगाए।
रेखा के साथ सलमान खान ने काफी मस्ती की और साथ ही उनकी तरफ से सुपर नानी का प्रमोशन भी किया। एक तरफ तो सलमान खान ने रेखा के साथ मिलकर उनकी फिल्म का प्रमोशन किया तो वहीं दूसरी तरफ आज बिग बॉस के घर के प्रतिभागियों के लिए एक मुश्किल घड़ी भी आई। ये मुश्किल घड़ी थी वोट आउट की। शनिवार को आर जे प्रीतम और आर्या को सुरक्षित करने के बाद गौतम, सोनाली और दीपशिखा को डेंजर जोन में रखा गया था।
आज की रात सबसे कम वोट पाकर दीपशिखा के घर से बाहर जाने के पूरे आसार हैं। दीपशिखा को लोग कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं पहली वजह तो ये है कि वो गेम में लोगों को कुछ खास मसाला नहीं दे रही हैं और दूसरा वो कुछ ज्यादा लाउड हो रही हैं जो कि लोगों को पसंद नही आ रहा था। शनिवार को आर्या व मिनिषा के बीच हुई गरमा गरमी के चलते आर्या आज भी काफी गुस्से में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












