बिग बॉस 8 आंठवा दिन- श्रृद्धा की धुन पर नाचे सलमान
बिग बॉस 8 में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए और उन्हें पिछले सीजनों से कुछ नया व अलग दिखाने के लिए इस बार काफी कुछ अलग किया गया है। पहले तो बिग बॉस के प्रतिभागियों को प्लेन में रखा गया और उन्हें बिग बॉस के घर को लेकर कोई सूचना ही नहीं दी गयी और साथ ही इस बार प्रतिभागियों के अलावा कुछ कुछ ऐसे प्रतिभागी भी रखे गये जिन्हें सीक्रेट सोसाइटी का नाम दिया गया। पहले हफ्ते में सीक्रेट सोसाइटी के सदस्यों ने बाकी घरवालों को कई सारे टास्क दिये व उनपर अपना हुकुम जताया
लेकिन अब बिग बॉस के आंठवे दिन से सीक्रेट सोसाइटी सदस्य दीपशिका नागपाल व रेडियो जॉकी प्रीतम भी बाकी प्रतिभागियों के साथ रहेंगे। कुछ समय पहले ही सीक्रेट सोसाइटी का एक सदस् यानी पुनीत इस्सार को बिग बॉस के घर में भेज दिया गया था और अब बाकी के सदस्य भी बिग बॉस बाकी प्रतिभागियों संग रहेंगे। पुनीत के घर में आने के बाद से घर के बाकी सदस्यों के बीच काफी गलतफहमियां पैदा हो गयी थीं। क्योंकि बाकी सदस्यों को समझ नहीं आ रहा था कि सीक्रेट सोसाइटी के सदस्यों का असली मकसद क्या है।
इसके साथ ही आज रात बिग बॉस में शाहिद कपूर व श्रृद्धा कपूर अपनी फिल्म हैदर का प्रमोशन करने आएंगे और बिग बॉस के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। तो आइये देखते हैं आज रात के बिग बॉस की एक झलक


Click it and Unblock the Notifications