बिग बॉस 8 का तीसरा दिन, प्रतिभागियों के लिए ढ़ेर सारे सरप्राइज
बिग बॉस 8 का तीसरा दिन प्रतिभागियों के लिए ढ़ेर सारे सरप्राइजेस लेकर आया है। गुप्त सोसाइटी में रह रहे तीन प्रतिभागी अब 12 अन्य प्रतिभागियों से आज पहली बार मिलेंगे। इसी के सथ 12 प्रतिभागियों में से किन्हीं दो प्रतिभागियों को बिजनेस क्लास में अपग्रेड कर दिया जाएगा। प्रतिभागियों को बिग बॉस 8 के सफर के दौरान पहली बार रिलीफ मिलेगा जब उन्हें सीक्रेट सोसाइटी द्वारा हर एक टास्क करने से मुक्त कर दिया जाएगा। आर्य बब्बर और सोनी सिंह जो कि 24 घंटों से कुर्बानी टास्क को पूरा करने के लिए व्रत कर रहे हैं वो भी अपना व्रत तोड़कर बाकी प्रतिभागियों संग खाना खा सकेंगे।
मिनिषा और सुक्रती को अब घर में पानी सप्लाय के लिए साइकिल चलाने की जरुरत नहीं है। सभी प्रतिभागी आज ब्लू है पानी पानी और पार्ट ऑल नाइट गाने गाकर पार्टी करते हुए अपनी खुशी जाहिर करेंगे। गौतम और डियांड्रा एक दूसरे के और करीब आते दिखेंगे। एक तरफ जहां प्यार फैल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ वोट आउट होने का डर भी धीरे धीरे बढ़ रहा है।आर्य और करिश्मा दूसरे प्रतिभागियों के साथ मिलकर कुछ प्लानिंग करते दिखेंगे।
आज वोटिंग लाइन्स व नॉमिनेशन को लेकर भी कई नये सरप्राइज प्रतिभागियों के सामने आएंगे। खबर के अनुसार अब वोटिंग लाइन्स सिर्फ 24 घंटों के लिए खुलेंगी ना कि पाचं दिनों के लिए। रिजल्ट सलमान खान द्वारा शनिवार को घोषित किया जाएगा। आइये देखते हैं आज के एपिसोड की कुछ तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications