बिग बॉस 8 का 23वां दिन- प्यार और जंग में सबकुछ जायज है
एलिमिनेशन के दूसरे दिन हमेशा ही काफी शांति का माहौल रहता है। लेकिन जहां शांति होती है वहां तूफान आने की भी आशंका होती है। 23वें दिन की शुरुआत बिग बॉस ने पंजाबी गाने के साथ की। सभी प्रतिभागियों ने जमकर भंगड़ा पाया और उसके बाद दिन में गलती से टेबल पर रखे गिलास के टूटने से सुशांत की बायीं आंख में चोट लगने के चलते सभी घरवाले काफी परेशान हो गये। सोनाली ने सुशांत को आंख में डालने के लिए दवा दी जिसके बाद सुशांत काफी बेहतर हो गये।
डॉक्टर ने भी आकर सुशांत की आंखों का चेकअप किया और उन्हें कुछ दवाइयां दीं। उसके बाद बिग बॉस ने प्रतिभागियों को एक टास्क दिया जिसके दौरान उन्हें आपसी सहमति से एक ऐसे प्रतिभागी का नाम लेना था जिसे वो सभी अगले नॉमिनेशन से बचाना चाहते हैं। जाहिर है कि ये नाम लेना सभी के लिए बेहद मुश्किल था। हर कोई चाहता था कि वो खुद को सेफ कर ले लेकिन दूसरे किसका नाम लेंगे ये किसी को नहीं पता था।
शाम के दौरान बिग बॉस ने दूसरा टास्क रोज डे दिया जिसके दौरान प्रतिभागियों को उन प्रतिभागियों को रोज यानी गुलाब देना था जिनपर उन्हें विश्वास था कि उन्होंने उन्हें नॉमिनेशन से सेफ किया है। इस दौरान कई रिश्ते उलझते हुए दिखे जब लोगों को लगा कि वो अपनी दोस्ती को दिखाने में कहां पीछे छूट गये।


Click it and Unblock the Notifications