Big Boss 8 Day 23- बिग बॉस की आड़ में गौतम ने निकाली अपनी भड़ास
बिग बॉस 8 के 23वें दिन में बिग बॉस ने प्रतिभागियों को एक के बाद एक ऐसे टास्क दिये कि सभी प्रतिभागी अपने रिश्तों व एक दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को लेकर उलझ से गये। बिग बॉस ने सभी प्रतिभागियों को सबसे पहले नॉमिनेशन के नाम पर एक प्रतिभागी को सुरक्षित करने को कहा। जिसके दौरान उपेन सुशांत और प्रनीत को तीन तीन वोट्स मिले और ये तीनों सुरक्षित हो गये।
इसके अलावा बाकी सभी नौ प्रतिभागी अगले वोट आउट के लिए नॉमिनेट हो गये हैं। वोट आउट के बाद बिग बॉस ने सभी प्रतिभागियों जिन्हें एक या तीन वोट मिले को उन प्रतिभागियों को गुलाब देने को कहा गया जिन्होंने उन्हें सुरक्षित करने के लिए वोट दिया। इस दौरान सुशांत जिन्होंने उपेन को वोट किया था उन्हें एक भी वोट नहीं मिला और उपेन ने गलती से गौतम को गुलाब दे दिया।
इस बात से सुशांत बेहद नाराज हो गये। उन्हें इस बात का दुख हुआ कि उपेन ने सुशांत को छोड़कर गौतम को गुलाब दिया। बिग बॉस द्वारा दिये गये दूसरे टास्क के दौरान गौतम ने घरवालों से अपनी भड़ास भी निकाली। आइये जानते हैं क्या हुआ


Click it and Unblock the Notifications