Bigg Boss 8 Day 22- तो रेखा के लिए कुंवारे रह गये सलमान!
बिग बॉस के घर में अभी तक कई मेहमान आए हैं। सभी अपनी फिल्मों के प्रमोशन करने व दर्शकों को अपनी फिल्म के बारे में बताकर चले गये। लेकिन इस रविवार एक ऐसी मेहमान घर आईं जिन्होंने सिर्फ दर्शकों व बिग बॉस के प्रतिभागियों को ही हैरान नहीं किया बल्कि वो बिग बॉस के होस्ट सलमान खान को भी उनके घुटनों के बल बिठा गयीं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड दिवा रेखा की जो बिग बॉस के 22वें दिन अपनी आने वाली फिल्म सुपर नानी के प्रमोशन के लिए आईं।
सलमान ने रेखा की खूबसूरती के कसीदे पढ़े और रेखा के लिए अपने बचपन के प्यार के किस्से सुनाए तो वहीं रेखा ने भी अपने मान बाबा यानी सलमान खान के बचपन की कुछ यादें दर्शकों के साथ बाटीं। सलमान खान ने कहा कि रेखा जी के साथ उन्होंने अपने करियर की पहली फिल्म की थी जिसका नाम था बीवी हो तो ऐसी। रेखा ने भी सलमान की टांग खींचते हुए कहा कि तब भी ये नहीं समझे कि बीवी हो तो ऐसी।
रेखा ने बताया कि सलमान ने बचपन में कहा था कि वो बड़े होकर रेखा से शादी करेंगे। रेखा ने आगे कहा कि शायद इसीलिए उन्होंने शादी नहीं की। बिगबॉस के इस एपिसोड के दौरान ही रेखा जी ने कई बार बिग बी और उनकी फिल्मों के नाम भी बोल दिये। तो आइये जानते हैं इस खूबसूरत एपिसोड की कुछ खुबसूरत पल।


Click it and Unblock the Notifications