..................... Bigg Boss 8 Ali tries to jump out after Sonali slaps him - Hindi Filmibeat

बिग बॉस 8- सोनाली के थप्पड़ से नाराज अली घर से जाएंगे बाहर

बिग बॉस के हर एक सीजन में कोई ना कोई प्रतिभागी घर से बाहर कूदने का प्रयास करता है। हालांकि बिग बॉस नाराज प्रतिभागी को रोकने के लिए कंफेशन रुम में बुलाकर समझाने का प्रयास करते हैं लेकिन प्रतिभागियों की ऐसी हरकतों की वजह से वो सजा के भी हकदार बनते हैं। कुछ ऐसा ही आज के एपिसोड में अली के साथ होगा जब सोनाली उन्हें थप्पड़ मारेंगी।

बिग बॉस 8 के 27 नवंबर के एपिसोड में पुनीत जो कि घर के कैप्टन हैं को बिग बॉस दो ऐसे प्रतिभागियों को सजा देने को कहेंगे जिन्होंने टास्क के दौरान काफी खराब परफॉर्मेंस दी हो। इसपर पुनीत कहते हैं कि यूं तो अली ही सज़ा के हकदार हैं लेकिन वो गौतम व पुनीत जिन्होंने सबसे बेहतर ढंग से काम किया है को सजा देंगे ताकि अली को हमेशा इस बात का अपराधबोध रहे कि उनकी वजह से किन्हीं दो ईमानदार लोगों को सजा मिली।

इसपर अली पुनीत से नाराज हो जाते हैं और झगड़ा भी करते हैं। वहीं पुनीत सोनाली को बताते हैं कि टास्क के दौरान अली ने सोनाली व उपेन को लेकर ऐसा कमेंट किया था जो कि बहुत ही बुरा था। इस बात से नाराज सोनाली गुस्से में आकर अली को थप्पड़ मार देती हैं।

अली को इस बात पर बेहद गुस्सा आता है और वो अपना बैग लेकर घर से बाहर कूदने का प्रयास करते हैं लेकन बिग बॉस द्वारा उन्हें रोका जाता है।

बिग बॉस अली को कंफेशन रुम में बुलाकर समझाते हैं और अली कहते हैं कि उनकी तबियत ठीक नहीं है उन्हें बाहर जाना है। इसपर बिग बॉस अली को सीक्रेट रुम में भेज देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X