बिग बॉस 18 अक्टूबर एपिसोड- सलमान ने ली सबकी क्लास
बिग बॉस के घर में हफ्ते भर प्रतिभागी जो भी चाहें वो करें लेकिन शनिवार व रविवार को उन्हें पूरे हफ्ते का हिसाब सलमान को देना पड़ता है। सलमान बड़े ही प्यार से इन सभी प्रतिभागियों द्वारा किये गये सही व गलत कामों को लेकर उनकी क्लास लेते हैं। शनिवार 18 अक्टूबर को भी सलमान ने आते ही डाएंड्रा, करिश्मा, मिनिषा आदि को काफी सुनाया क्योंकि उन्होंने सोनाली पर हुए शारीरिक अटैक पर किसी तरह का स्टैंड नहीं लिया था।
सलमान खान ने करिश्मा से पूछा कि जब वो टास्क में रो रही थीं तो क्या वो सही थीं और सोनाली जब रो रही थी तो वो नाटक कर रही थीं। इसपर करिश्मा ने कई सारे जवाब दिये लेकिन सलमान किसी से भी संतुष्ट नजर नहीं आए। सलमान ने जब डाएंड्रा से यही सवाल पूछा तो डाएंड्रा कहने लगीं कि उन्हें लगा सोनाली नाटक कर रही थीं और जहां तक हमारे हंसने की बात है तो हम हंस रहे थे कि ताकि दूसरी टीम को गुस्सा दिला सकें।
हालांकि शनिवार को कोई भी घर से बाहर नहीं आया, रविवार के एपिसोड में पता चलेगा कि कौन बिग बॉस से बाहर आएगा। लेकिन शनिवार को प्रीतम, डाएंड्रा और सोनी को सुरक्षित कर दिया गया। अब नताशा, करिश्मा, मिनिषा में से कोई एक आज बाहर जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications