बिग बॉस 8 का 25वां दिन, हीरोज बने सोनाली के लिए विलेन
बिग बॉस 8 के घर का 25वां दिन काफी धमाकेदार गुजरा। जैसा कि हर एक टास्क के दौरान प्रतिभागियों के बीच बहस व झगड़ा होता रहता है वैसे ही 25वें दिन प्रतिभागियों के बीच झड़प हुई और बात हाथापाई तक पहुंच गयी। इस बार किसी लड़के नहीं बल्कि एक लड़की के साथ दूसरी लड़की ने हाथापाई की। हुआ कुछ यूं कि डाएंड्रा व सोनाली आपस में झगड़ बैठीं और डाएंड्रा ने सोनाली का हाथ पकड़कर उन्हें धक्का दे दिया।
डाएंड्रा द्वारा सोनाली को दिये गये धक्के से विलेन की टीम इतना ज्यादा नाराज हुई कि सभी ने खाना त्यागकर बिग बॉस से डाएंड्रा को दंडित करने की दरख्वास्त की। आखिरकार बिग बॉस ने डाएंड्रा को अगले वोट आउट में खुद की तरफ से नॉमिनेट कर दिया। दूसरी तरफ सोनाली अपनी सुरक्षा को लेकर बिग बॉस के सामने रोती नज़र आईं और प्रनीत, गौतम, पुनीत व प्रीतम चारों सोनाली के लिए डटकर खड़े रहे।
बिग बॉस ने इतने ड्रामे के बाद प्रतिभागियों को थोड़ा अलग माहौल देने के लिए घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई। इस वाइल्ड कार्ड एंट्री में अली काजमी को एंट्री दी गयी जो कि बिग बॉस के घर के पहले कैप्टन होंगे। देखिये 15 अक्टूबर के बिग बॉस की सुर्खियां।


Click it and Unblock the Notifications