आखिरी बिग बॉस है इसलिये बदले सलमान खान के तेवर
इस साल शो को होस्ट करते वक्त सलमान उस स्तर की रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जितनी की पहले दिखाया करते थे। पिछले साल हर एपिसोड में सलमान की एंट्री कुछ नया लेकर आती थी, अब तो सलमान की एंट्री महज एक फॉर्मेलिटी जैसी लगती है। यही नहीं जरा-जरा सी बात पर सलमान खान भी अब बिग बॉस के घर में रह रहे लोगों पर गुस्सा होने लगे हैं। ताजे एपिसोड की बात करें तो कल ही सलमान ने एजाज को उसी प्रकार टाइट कर दिया, जिस तरह कुशल को किया था।
कुशल भले ही बहर हो गये हैं, लेकिन उनको लेकर सलमान का गुस्सा अभी ठंडा नहीं हुआ है। कुशल ने बाहर जाकर कहा कि सलमान ने भरे शो में मुझसे माफी मांगी, लेकिन वो एपिसोड दिखाया नहीं गया। इस पर सलमान में काफी गुस्सा भर गया है और यही कारण है कि घर के अन्य सदस्यों से बात करते वक्त वह छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाते हैं।
सलमान के इसी गुस्से ने कल अरमान कोहली और संग्राम को भी लपेट लिया। यहां तक जब सलमान मॉडल कैंडी बराड़ को बाहर बुला रहे थे, तब भी उनका मूड अच्छा नहीं था। कैंडी घर से बेघर होने वाली सातवीं प्रतिभागी हैं। कैंडी ने घर में महज एक सप्ताह का समय गुजारा। कैंडी ने बाहर निकल कर कहा कि घर के अंदर नकारात्मक माहौल होने की वजह से उनका दम घुट रहा था। इस वजह से वह बेहद परेशान थीं। कैंडी ने कहा कि ऐसे नकारात्मक माहौल में रहने की उनकी आदत नहीं है।
अब अगर नकारात्मक माहौल वाकई में बना हुआ है, तो वह सिर्फ घर के अंदर नहीं बल्कि बाहर भी है, और बाहर सलमान अकेले नहीं, कुशाल भी हैं। कुशाल जहां उनकी बुराई करते फिर रहे हैं, तो सलमान के जहन में पूरे शो को लेकर नकारात्मक फीलिंग्स भरती दिख रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications


