तनीषा ने दिया कुषाल को धक्का, कुषाल ने तनीषा को कहा फ्लॉप हिरोइन!
तनीषा को टास्क के दौरान बॉक्स के अंदर बैठना था और जब वो अंदर बैठी थीं तो कुषाल ने बॉक्स के अंदर पानी और कूड़ा डालना शुरु कर दिया। जिससे नाराज होकर तनीषा ने गुस्से में बॉक्स फेंका और कुषाल को धक्का दिया। इसके बाद कुषाल काफी नाराज हो गये और उन्होंने तनीषा को बुरा भला बोलना शुरु कर दिया। यहां तक कि कुषाल ने तनीशा को 36 साल की आंटी और फ्लॉप हिरोइन तक कह दिया। कुषाल ने ये भी कहा कि तनीषा शायद उनमें इंटरेस्टेड हैं इसलिए उन्होंने इतने करीब आकर कुषाल को टच किया और उन्हें धक्का दिया।
कुषाल का साथ देते हुए गौहर और साथ ही प्रत्युषा ने भी तनीषा का मजाक उडा़या और कहा कि तनीषा तो बार में जाने वाली लडृ़कियों की तरह बर्ताव कर रही हैं। जो कि लड़कों को जानबूझकर धक्का देती हैं और फिर कहती है सॉरी। तनीषा ने बाहर आकर कहा कि उन्होंने धक्का नहीं दिया है और बिग बॉस ने भी इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया तो कुशाल को गुस्सा आ गया और उन्होंने बिग बॉस के गर की बाउंड्री पार करने की कोशिश भी की। आज के एपिसोड में पता चलेगा कि आखिर कुशाल और तनीषा के इस झगड़े को लेकर बिग बॉस ने क्या कहा।


Click it and Unblock the Notifications
