..................... Bigg Boss 7: Tanisha Mukherjee likes Armaan Kohli! - Hindi Filmibeat

बिग बॉस सीजन-7 में मोहब्बत पार्ट 2 अरमान-तनीषा, टीआरपी की दरकार

कलर्स के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 इन दिनों काफी रोचक होता जा रहा है। अभी तक शो के अंदर केवल गौहर औऱ कुशाल टंडन के बीच में नजदीकियां देखी जा रही थी लेकिन अब एक ओर जोड़ा मोहब्बत के नक्शे-कदम पर चल रहा है और वह है तनीषा और अरमान। हालांकि दोनों की उम्र में काफी अंतर है, इसलिए लोगों को यह बात थोड़ी अटपटी जरूर लगेगी लेकिन फिर भी दोनों के बॉडी लैंग्वेज देखकर लगता है कि दोनों के बीच में कुछ तो हैं।

आमतौर पर तनीषा,अरमान की किसी भी बात को काटती नहीं है तो वहीं अरमान मियां भी तनीषा की लगभग हर बात को तवज्जो देते दिखायी पड़ रहे है। फिलहाल आगे दोनों के बीच में क्या होता है इसे जानने के लिए आपको लगातार बिग बॉस 7 पर नजर बनाये ऱखनी होगी।

फिलहाल शुक्रवार के एपीसोड में सारे प्रतियोगियों ने गौहर खान को हाउस का कैप्टन चुन लिया है। जहां गौहर को सभी ने कप्तान बनाया वहीं प्रत्यूषा बैनर्जी और काम्या पंजाबी ने अरमान से अजीम की शिकायत की, कि वह घर में ठीक से काम नहीं करता है। जिस पर अरमान ने कहा कि इस बारे में फैसला गौहर को लेना चाहिए क्योंकि गौहर घर की कैप्टन है। फिलहाल आज अरमान मियां बाथरूम साफ करते नजर आयेंगे।

शो की आज की रात कयामत की रात है क्योंकि आज कोई प्रतियोगी शो से बाहर होगा, देखते हैं किस के ऊपर आज गाज गिरती है, फिलहाल इसको जानने के लिए कलर्स पर रात नौ बजे देखते रहिए बिग बॉस सीजन 7, सलमान खान के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X