बिग बॉस के घर में तनीषा-अरमान का अफेयर सलमान भी मुस्कुराए!

बिग बॉस के घर में इस बार भी प्यार और रोमांस की हवा चल रही है और बिग बॉस के कंटस्टेंट के बीच कुछ नये रिश्तों की शुरुआत हो रही है। इन प्यार भरे रिश्तों की उम्र कितनी लंबी होती है ये तो सभी को पता है लेकिन फिर भी इन रिश्तों के चलते बिग बॉस की टीआरपी जरुर कुछ हाई हो जाती है। सलमान खान भी इन्हीं प्यार भरे रिश्तों को लेकर प्रतिभागियों की टांग खींचते रहते हैं। कुणाल और गौहर का अफेयर तो पुराना हो गया लेकिन अब एक नये रिश्ते की शुरुआत हो रही है और वो है अरमान और तनीशा के बीच। सलमान यूं भी तनीशा की बहन काजोल के बेहद अच्छे दोस्त हैं और काजोल के पति अजय के भी काफी करीबी हैं। इसलिए सलमान तनीषा को लेकर कुछ ज्यादा कमेंटबाजी नहीं करते।

लेकिन फिर भी शो में कुछ मजेदार करने के लिए और दर्शकों को शो की तरफ थोड़ा अट्रैक्ट करने के लिए बिग बॉस के प्रतिभागी पूरी कोशिश कर रहे हैं। तनीषा और अरमान के बीच शो की शुरुआत से ही कुछ ना कुछ ऐसी बातें हो जाती थीं जो कि दर्शकों को थोड़ा हिंट जरुर देती थीं कि कहीं ना कहीं कुछ गड़बड़ है। लेकिन समय के साथ ये रिश्ता और भी गहराता जा रहा है। दो दिन पहले बिग बॉस में जहन्नुमवासियों के द्वारा बद्तमीजी किये जाने पर बिग बॉस ने जहन्नुमवासियों के बिस्तर छीन लिये और बाद में कहा कि वो बिस्तर तभी वापस करेंगे जब तीनों लड़कों में से एक बाहर रखे पिंजरे में जाकर बैठेगा।

अरमान ने फैसला किया कि वो बाहर बैठेंगे और अरमान के पिंजरे की चाभी संभालने की जिम्मेदारी दी गयी तनीषा को। घरवालो ने तनीषा के पास अरमान की चाभी कहकर तनीषा और अरमान का काफी मजाक भी उड़ाया लेकिन तनीषा थोड़ा नाराज हो गयीं जिसके बाद अरमान ने बात को संभाल लिया। सलमान ने भी तनीशा और अरमान की बढ़ती नजदीकियों को रविवार को दिखाया और कोई कमेंट ना करते हुए सिर्फ मुस्कुरा दिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X