बिग बॉस 7 के ये फाइनल पार्टिसिपेंट!

कलर्स चैनल पर आज रात से बिग बॉस शो की शुरुआत हो जाएगी। बिग बॉस के घर में कल रात को पूरे 14 प्रतिभागी एंटर कर गये हैं। शो में एंटर करने वाले लोगों में तनीशा मुखर्जी, रतन राजपूत, कौशल, अपूर्वा अग्निहोत्री और उनकी पत्नी जैसे कई सितारे हैं जो कि इस साल किसी ना किसी बात को लेकर विवादों में हैं। तनीशा मुखर्जी पहले बिग बॉस में नहीं जाने वाली थीं। खबर थी कि काजोल नहीं चाहती थीं कि उनकी बहन की जिदंगी किसी रियैलिटी शो के जरिये दुनिया के सामने आ जाए। लेकिन इसके बावजूद तनीषा जिनके पास आजकल कुछ काम नहीं है इस शो में गयी हैं ताकि उन्हें भी कुछ पब्लिसिटी मिल जाए।

रतन राजपूत जो कि कुछ समय पहले रतन का स्वयंवर में भी नज़र आई थीं इस बार बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं। रतन राजपूत जी टीवी के सीरियल अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में लीड एक्ट्रेस थी। इसके अलावा अपूर्वा अग्निहोत्री जो कि इस साल ड्रग्स के केस में फंसे थे वो भी बिग बॉस का हिस्सा बने हैं। और अपूर्वा के साथ है उनकी पत्नी शिल्पा अग्निहोत्री। अनीता आडवाणी जो कि पिछले साल राजेश खन्ना के निधन के बाद से उनकी लिव इन पार्टनर के रूप में काफी सुर्खियां बटोर चुकी हैं वो भी इस बार बिग बॉस की प्रतिभागी हैं।

इन सितारों के अलावा प्रत्युषा बैनर्जी जो कि कलर्स चैनल के टीवी शो आनंदी की लीड रोल एक्ट्रेस रह चुकी हैं वो भी इस शो का हिस्सा बनी हैं। प्रत्युषा बैनर्जी पिछले दिनों अपने ब्वॉयफ्रैंड के खिलाफ केस लिखवाकर चर्चा में रही थीं। इनके अलावा संग्राम सिंह, अरमान कोहली, वीजे एंडी, रजत राएवाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इनके अलावा और प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X