बिग बॉस ने अरमान को फंसाया पुलिस केस में, सोफिया ने लिखाई रिपोर्ट!
बिग बॉस 7 के दौरान घर के अंदर कई सारे झगड़े हुए, गालियां दी गयीं, कंटस्टेंट ने घर की दीवार कूदने तक की कोशिश की। लेकिन ये बात घर के अंदर तक ही रही और साथ ही घर के सदस्यों के बीच कुछ ही दिनों में बात सैटल हो गयी। लेकिन सोफिया और अरमान के बीच की लड़ाई सिर्फ बिग बॉस के घर के अंदर तक ही नहीं रही बल्कि सोफिया के घर से बाहर आते ही ये बात पुलिस स्टेशन तक पहुंच गयी है। सोफिया ने बाहर आते ही पुलिस स्टेशन जाकर अरमान कोहली के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सोफिया का आरोप है कि अरमान ने 4 दिसंबर को टास्क के दौरान उनपर हाथ उठाया और उन्हें मारने की कोशिश की।
सोफिया और अरमान के बीच 4 दिसंबर को बिग बॉस द्वारा कैप्टन बनने के लिए दिये गये टास्क के दौरान झगड़ा हो गया। इस झगड़े के दौरान अरमान ने सोफिया के साथ छीना झपटी के दौरान सोफिया को डंडे से धक्का देने की कोशिश की। सोफिया के अनुसार वो डंडा अरमान ने जान बूझकर मारा और यहां तक कि सोफिया के चेहरे पर निशान भी बन गया। सोफिया ने तुरंत ही बिग बॉस का घर छोड़ने का फैसला किया लेकिन बिग बॉस द्वारा समझाए जाने पर सोफिया मान गयीं और उन्होंने अरमान से दूर ही रहने के फैसला किया। लेकिन उसी हफ्ते में एलिमिनेशन के दिन सोफिया ही घर से बाहर हो गयीं। बाहर आने के बाद सोफिया ने अरमान को लेकर बहुत कुछ कहा और कहा कि वो केस दर्ज कराएंगी।
खबरों के अनुसार सलमान खान ने सोफिया को समझाया कि वो अरमान के खिलाफ केस ना करें। क्योंकि इससे अरमान के करियर पर गलत असर पड़ेगा। लेकिन सोफिया ने सलमान की बात मानने से इंकार कर दिया। कहा जा रहा है कि सलमान अरमान को बहुत पहले से जानते हैं और इसलिए वो नहीं चाहते कि अरमान मुसीबत में पड़े। सोफिया ने अरमान के खिलाफ कंपलेन सांताक्रूज स्टेशन में लिखाई है लेकिन ये शिकायत लोनावाला पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर की गयी है क्योंकि बिग बॉस का सेट लोनावाला में ही है।


Click it and Unblock the Notifications