सोफिया ने कहा एजाज को नामर्द, एजाज ने कहा आ बताउं कितना बड़ा मर्द हूं!
एजाज की इस बात का मतलब सोफिया ने संग्राम सिंह से पूछा। संग्राम द्वारा मतलब बताए जाने के बाद सोफिया ने एजाज को कहा कि वो सच में नामर्द हैं और वो कभी भी एजाज से बात नहीं करेंगी। सोफिया उसके बाद काफी देर तक रोती रहीं। घर के सभी सदस्यों ने मिलकर एजाज को कहा कि वो इस तरह से बात नहीं कर सकते हैं। काम्या, गौहर और संग्राम ने एजाज से कहा कि वो हद में रहकर बात करें। वो किसी को इस तरह से नहीं बोल सकते हैं। हालांकि बाद में एजाज ने टास्क खत्म होने के बाद सोफिया से माफी भी मांगी लेकिन उसके बावजूद ये झगड़ा खत्म नहीं हुआ।
सोफिया और एजाज के बीच झगड़ा हुआ बिग बॉस द्वारा लग्जरी बजट टास्क कॉमांडो दिये जाने के बाद। उस दौरान काम्या घर के सभी कमांडो सदस्यों की कैप्टन थीं और उन्होंने एजाज और एली को स्विमिंग पूल के अँदर हाथ उपर करके खड़े होने की सजा दी थी। एजाज इस सजा से बच रहे थे इसलिए सोफिया ने गुस्से में आकर एजाज को नामर्द बोल दिया। उसके बाद ही ये झगड़ा बढ़ता चला गया।


Click it and Unblock the Notifications
