Bigg Boss- राजनीती के चलते अरमान और संग्राम में ठनी!
बिग बॉस ने मंगलवार को जब बिग बॉस के प्रतिभागियों को राजनीती का टास्क दिदयिा तो संग्राम और काम्या को दो ग्रुप के लीडर के रुप में चुना गया। दोनों को अपनी अपनी पार्टी के लिए ओपनिंग स्पीच देने को कहा गया जिसके आधार पर घरवालों को ये अधिकार दिया गया कि वो संग्राम या काम्या में से किसी एक को सपोर्ट करें। टास्क के दौरान ये भी कहा गया कि अगर प्रतिभागी अपने लीडर से खुश नहीं हैं तो वो अपना ग्रुप बदल भी सकते हैं।अरमान पहले तो संग्राम की पार्टी को सपोर्ट कर रहे थे। लेकिन उन्हें ऐसा लगा कि संग्राम किसी भी बात पर स्टैंड नहीं लेते हैं। अक्सर अपनी बात से पलट जाते हैं। इसलिए अरमान ने अपनी पार्टी बदल ली और वो काम्या की पार्टी में चले गये।
बाद में जब संग्राम ने अरमान को अपनी पार्टी में दोबारा से आने को कहा तो अरमान ने कहा कि संग्राम बहुत बड़े झूठे हैं। अरमान ने ये भी कहा कि संग्राम कभी भी अपनी बात पर कोई स्टैंड नहीं लेते और अपने दोस्तों का साथ नहीं देते। अरमान ने ये भी कहा कि संग्राम ने वोट आउट के दौरान अरमान के खिलाफ साजिश की थी। लेकिन संग्राम ने कहा कि ये गलत है। काम्या और गौहर ने अरमान को शांत करके इस झगड़े को शांत करने की कोशिश की। लेकिन अरमान और संग्राम एक दूसरे से लड़ते ही रहे। बिग बॉस के घर का माहौल इस राजनीती के गेम के चलते काफी सीरियस होता जा रहा है। घर का माहौल भी काफी गरम हो चुका है। अब देखना है कि आज रात बिग बॉस के घर में राजनीती के गेम के दौरान कौन कौन बेहतर राजनेता साबित होता है।


Click it and Unblock the Notifications
