..................... Bigg Boss 7: Salman Khan has a soft corner for Elli Avram! - Hindi Filmibeat

एली में कैट खोजते थे सल्लू इसलिए था सॉफ्ट कार्नर

कलर्स के विवादित शो बिग बॉस सीजन 7 से हाल ही में बाहर हुई एली ने खुद कहा कि सलमान खान उनके प्रति काफी उदार थे जिसकी वजह वह खुद नहीं जानती हैं। एली ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि वह मेरे प्रति इतने उदार क्यों थे?

वह बहुत बड़े सुपरस्टार हैं और उनकी उदारता मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मेरे हिसाब से सलमान को लगा होगा कि बिग बॉस के घर में मैं अकेली पड़ गई हूं। अकेली विदेशी प्रतिभागी हूं। उन्होंने मुझे अपनी बातों से अपने व्यवहार से वहां सहज होने में मदद की। मैंने वहां काफी हिंदी सीखी।"

एली की बातों से उन सारी अफवाओं पर मोहर लगती है कि सलमान खान के दिल में आज भी कैटरीना धड़कती है क्योंकि सलमान ने खुद बिग बॉस में कहा था एली अवराम के अंदर दूसरी कैटरीना कैफ दिखती है। कई बार शो में सलमान खान एली के साथ मजाक भी करते नजर आयें तो वहीं जिस समय एली घर से बाहर हुईं सलमान भावुक भी दिखे।

खैर जो भी हो एली के बाहर होने से शो वह काफी दुखी और निराश हैं लेकिन वह सलमान खान के साथ बिताये वक्त को अपनी अब तक की जिंदगी का सबसे बढ़िया तोहफा मांगती है। एली इन दिनों बॉलीवुड में कई फिल्मों में बिजी हैं। फिल्मी पंडितों ने तो यह तक कह दिया है कि हो सकता है कि सलमान, एली को अपनी किसी भी फिल्म में जगह देंदे क्योंकि जिस तरह से वह शो के अंदर एली पर मेहरबान थे उसे देखकर लगता है कि वह उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X