बिग बॉस में डॉली को सुरंग के ज़रिये एंट्री दिलाएंगे सलमान!
हेडलाइन पढ़कर आप भी चौंक गये होंगे। लेकिन ऐसा असल में है नहीं। सलमान खान भला क्यों अपने सिर पर मुसीबत मोल लेंगे डॉली बिंद्रा को बुलाकर। लेकिन खबर तो यही है कि सलमान खान के हिट शो बिग बॉस के 7वें सीजन में पब्लिक डिमांट पर डॉली बिंद्रा को भी एंट्री दी जा रही है। हालांकि अभी तक ऐसा कुछ भी फिक्स नही है और हो सकता है कि ये खबर गलत भी हो लेकिन शुरुआत में ऐसा कुछ सुनने को जरुर मिला था। इसके अलावा हाल ही में हुए बिग बॉस 7 के प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान भी जब सलमान ने कुछ लोगों को स्टेज पर बुलाकर कुछ गेम्स खिलवाए तब ये टास्क दिया गया कि डॉली बिंद्रा के बिग बॉस के घर में आने की ब्रेकिंग न्यूज को किस तरह से कहेंगे।
बिग बॉस 7 में कौन कौन बतौर पार्टिसिपेंट घर में एंट्री करेगा ये तो किसी को नहीं पता लेकिन जहां तक बात है घर में मजे और मस्ती लाने की तो इसके लिए डॉली बिंद्रा का शो में आना वाकई काफी अच्छा साबित होगा। लेकिन अभी तक ऐसी कुछ भी खबर नहीं मिली है जिससे ये कंफर्म हो कि बिग बॉस के घर में डॉली बिंद्रा की एंट्री होगी। बिग बॉस 7 के प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान सलमान खान नो दो लोगों को स्टेज पर बुलाकर बिग बॉस ब्रेकिंग न्यूज वाला गेम खेला। इसमें पार्टिसिपेंट्स को खबर दी गयी डॉली बिंद्रा बिग बॉस के घर में जाने के लिए एक खूफिया सुंरग बना रही हैं।
इस खबर को ही बड़ी ही मसालेदार तरीके से ब्रेकिंग बनाकर बोलने को कहा गया। इस टास्क को करने के बाद पार्टिसिपेंट्स को सलमान ने कुछ गिफ्ट भी दिये। इस गेम के बाद ही ये चर्चा होने लगी कि क्या सच में सलमान खान डॉली बिंद्रा को शो में वापस ला रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











