बिग बॉस 7 में टीआरपी का टोटा रहेगा, पार्टिसिपेंट है इतने बेकार!
बिग बॉस सांतवा सीजन कल यानी 15 सितंबर की रात को शुरु हुआ और पूरे 15 प्रतिभागी कल रात बिग बॉस के घर मे एंटर हुए। इस शो में एंटर करने के बाद सभी प्रतिभागी काफी खुश थे लेकिन फैन्स को कहीं ना कहीं ये लग रहा है कि इस बार शो काफी बोरिंग होने वाला है। प्रतिभागियों को देखने के बाद दर्शकों के एक्सप्रेशन कुछ खास एक्साइटमेंट वाले नहीं थे। सभी को यही लगा कि शो में इस बार सिर्फ तनीषा मुखर्जी या फिर काम्या पंजाबी और या फिर कुशाल ही कुछ मजे दिला पाएंगे। बाकी तो कुछ कंटस्टेंट बोरिंग है तो कुछ बहुत ही इमोशनल जो कि बिग बॉस के घर में ज्यादा दिन रुक ही नहीं पाएंगे।
इस साल बिग बॉस का प्रीमियर ही इतना बोरिंग और नीरस था कि दर्शकों को इसी से अंदाजा हो गया कि इस बार बिग बॉस भी कुछ खास नहीं होने वाला है। हालांकि जन्नत और जहन्नुम का कंसेप्ट काफी खास और हटकर है लेकिन इसके बावजूद बिग बॉस का असली मजा तो प्रतिभागियों के जरिये ही मिलता है तो ऐसे में जब दर्शकों को प्रतिभागी ही बोरिंग और बेकार लग रहे हैं तो भला बिग बॉस शो कैसे चलेगा। सलमान खान तो वैसे भी हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही नज़र आते हैं ऐसे में सिर्फ सलमान खान के लिए ही शायद लोग शुक्रवार और शनिवार को बिग बॉस शो देख लें।
लेकिन इसके अलावा इस बार पूरे हफ्ते बिग बॉस में टीआरपी का टोटा रहने वाला है। क्योंकि दर्शक इस बार के पार्सिटपेंट सेलेक्शन से काफी नाखुश हैं। इसके अलावा लोगों के पास और भी रीजन हैं जिनकी वजह से उन्हें बिग बॉस 7 साथ कुछ हैपनिंग नहीं लग रहा है।


Click it and Unblock the Notifications