बिग बॉस 7: निगार से मिलने पर फूट-फूट कर रो पड़ीं गौहर

बिग बॉस के घर में इस सीजन में काफी कुछ ऐसा हो रहा है जो कि पहले कभी नहीं हुआ। एक से बढ़कर एक टास्क और उन टास्क के दौरान घरवालों के अलग अलग रिएक्शन। इसके अलावा इस साल घर में कपल भी एक से ज्यादा बने हैं। हाल ही में बिग बॉस का दिया गया एक रिमोट कंट्रोल टास्क घर के सभी सदस्यं के दिल को छू गया और वो इस टास्क के दौरान खुश भी हुए और जमकर रोए भी। लेकिन इस टास्क ने कई घरवालों के दिलों में से एक दूसरे के लिए बुरी भावना या दुश्मनी के भाव को दूर भी कर दिया। इस टास्क का नाम था रिमोट कंट्रोल टास्क। इसके दौरान घरवालों के परिवार के कुछ सदस्य बिग बॉस के घर के अंदर आए थे और उन्होंने आकर बिग बॉस के सभी सदस्यों को काफी इमोशनल कर दिया।

सबसे पहले घर में एंट्री की एंडी की मां ने। एंडी की मां के घर में आने के साथ ही बिग बॉस ने घर के सदस्यों को पॉस कर दिया। और एंडी की मां ने आकर एंडी को गले लगाया। घर के सभी सदस्यों- गौहर, अरमान, कुशाल, एजाज को गले लगाकर उन्होंने अच्छी तरह गेम खेलने के लिए शुभकानाएं दीं। अपनी मां को देखकर एंडी काफी भावुक हो गये और रोने लगे। एंडी की मां ने गौहर से कहा कि अगर उन्होंने एंडी को भाई माना है तो वो अंत तक उसे भाई ही मानें। सब भूल जाएं। काम्या जो कि एंडी से काफी नाराज थीं वो एंडी की मां से मिलने घर के अंदर तक नहीं आईं। हालांकि एंडी की मां ने जाते हुए काम्या को भी गले से लगाया।

उसके बाद घर में गौहर की बहन निगार खान आईं जिन्हें देखकर गौहर फूटफूटकर रोने लगीं। गौहर ने अपनी बहन से घर के सभी सदस्यों को मिलाया। निगार खान ने कुशाल को धन्यवाद कहा कि उन्होंने घर में हमेशा गौहर का साथ दिया। इसके बाद घर में संग्राम की गर्लफ्रैंड पायल रोहतगी आईं। पायल ने संग्राम को गाल पर किस करके कहा कि वो उन्हें बहुत प्यार करती हैं और उनके बिना नहीं रह सकतीं। इसके बाद पायल ने गौहर से कहा कि गौहर ने जब कहा था कि वो संग्राम से नफरत करती हैं तो उन्हें बहुत बुरा लगा था। गौहर ने बाद में पायल के जाने के बाद संग्राम से माफी मांगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X